फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha dhupia will comeback in MTV Roadies season 20 Rannvijay Singha and Prince Narula will also be seen

MTV Rodies: नेहा धूपिया करेंगी एमटीवी रोडीज सीजन 20 में वापसी, रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला भी आएंगे नजर

Mon, 07 Oct 2024 12:54 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

अभिनेत्री नेहा धूपिया जल्द ही एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन में एक मेंटर के तौर नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो अब वह शो में वापसी के लिए तैयार हैं। शो में नेहा के साथ रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Neha dhupia will comeback in MTV Roadies season 20 Rannvijay Singha and Prince Narula will also be seen
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia

विस्तार

अभिनेत्री नेहा धूपिया एमटीवी रोडीज शो में मेंटर के तौर पर फिर वापसी करने जा रही हैं। नेहा को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। नेहा को इस शो में एक बार फिर से उसी सीधे सपाट फैसले लेते देखा जा सकेगा। नेहा धूपिया के साथ इस शो में रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला को देखा जाएगा।
विज्ञापन

  
Trending Videos

Neha dhupia will comeback in MTV Roadies season 20 Rannvijay Singha and Prince Narula will also be seen
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
नेहा धूपिया होंगी एमटीवी रोडीज का हिस्सा
एमटीवी रोडीज के कुछ बहुत ही खास सीजन के बारे में बातें हो चुकी हैं। ये शो अब अपने अगले सीजन के साथ प्रशंसकों के लिए कुछ नया लेकर आया है। खबरों की मानें तो शो मेकर्स का कहना है कि हमने प्रशंसकों से प्यार और समर्थन की बाढ़ देखी है और हम उनकी आवाजों को अनदेखा नहीं कर सकते हैं।



Super/Man- The Christopher Reeve Story: परदे पर 'सुपरमैन' का जीवन देखने को हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Neha dhupia will comeback in MTV Roadies season 20 Rannvijay Singha and Prince Narula will also be seen
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
शो में शामिल होने के लिए नेहा है उत्साहित
मेकर्स का मानना है, नेहा धूपिया रोडीज के सफर का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं और उनकी वापसी से सब कुछ बेहतरीन तरीके से बदलने वाला है। नेहा धूपिया अपने नेतृत्व की क्षमता के कारण रोडीज शो का हिस्सा रही हैं। वह भी इस शो में शामिल होने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उनकी ऊर्जा, लगन और शो को लेकर उनका अनुभव बहुत ही शानदार है।

Vijay Deverakonda: विजय देवराकोंडा की फिल्म 'VD12' के सेट पर हाथियों ने मचाई ताबही, अस्थाई रूप से रुकी शूटिंग

विज्ञापन

Neha dhupia will comeback in MTV Roadies season 20 Rannvijay Singha and Prince Narula will also be seen
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
एमटीवी रोडीज के लिए इस दिन होंगे ऑडीशन
एमटीवी की ओर से भी एक अपडेट जारी की गई है। जारी अपडेट में बताया गया कि 13 अक्तूबर को नोएडा, 15 अक्तूबर को चंडीगढ़, 18 अक्तूबर को हैदराबाद, 20 अक्तूबर को पुणे में डबल क्रॉस ऑडिशन किए जाएंगे। इस शो का पिछला सीजन 19: कर्म या कांड सोनू सूद ने होस्ट किया था। शो में प्रिंस नरूला, रिहा चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी को भी देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed