फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu singh birth anniversary post for late husband Rishi Kapoor say You will always remain in our heart

Neetu Singh: 'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे', नीतू ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद

Thu, 04 Sep 2025 09:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 04 Sep 2025 09:53 AM IST
सार

Rishi Kapoor Birthday: आज 4 सितंबर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर ऋषि की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उनकी याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
Neetu singh birth anniversary post for late husband Rishi Kapoor say You will always remain in our heart
नीतू सिंह और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54

विस्तार

4 दिसंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने अपनी अदाकारी से हर किसी के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास नोट शेयर कर उन्हें याद किया है।
विज्ञापन

 

नीतू सिंह कपूर का पोस्ट
नीतू सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उनके लाइव शो खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर के इस खास वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि का कॉमेडी अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। इस शानदार पोस्ट के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया
ऋषि कपूर के इस वीडियो को कई सेलेब्स और फैंस ने पसंद किया और साथ ही उन्हें उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया। सादिया खतीब, उर्मिला मातोंडकर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने लाल दिल वाले इमेजी बनाए। वहीं फैंस ने भी ऋषि को उनके जन्मदिन पर याद किया। एक फैन ने लिखा, 'ऋषि कपूर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.. मेरे पसंदीदा सितारों में से एक', एक फैन ने लिखा, 'ऋषि जी आपकी याद आती है', एक और फैन ने लिखा, 'एक महान अभिनेता लेकिन उससे भी महान इंसान', एक और फैन ने लिखा, 'आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।'  
 
विज्ञापन

ऋषि कपूर का जन्म और निधन
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। कथित तौर पर उनका निधन 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से लंबी लड़ाई के बाद 67 वर्ष की आयु में हुआ था।

ऋषि को राकेश रोशन ने किया याद
राकेश रोशन ने ऋषि कपूर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ऋषि, राकेश और जितेंद्र तीनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, चिंटू, तुम्हारी आत्मा अभी भी जीवित है। जन्मदिन मुबारक हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)


आलिया भट्ट ने किया अपने ससुर को याद
आज रणबीर कपूर की पत्नी और ऋषि कपूर की बहू आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर ऋषि को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हमेशा और हमेशा के लिए। आपकी याद आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed