फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor shares throwback pic with husband Rishi Kapoor and baby Riddhima Kapoor Sahni

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी दिखीं साथ

Wed, 23 Jul 2025 05:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

Rishi Kapoor Old Pic: नीतू कपूर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिवंगत पति ऋषि कपूर और बेटी रिद्धिमा की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है।
 

विज्ञापन
Neetu Kapoor shares throwback pic with husband Rishi Kapoor and baby Riddhima Kapoor Sahni
नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने आज अपने दिवंगत पति और बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक शानदार तस्वीर शेयर की है। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 

नीतू का पोस्ट
नीतू कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि अपनी बेटी रिद्धिमा को प्यार से चूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू उन्हें प्यार भरी नजरों से देखती नजर आ रही हैं। नीतू ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर "पुरानी यादें" कैप्शन के साथ शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धिमा ने बनाएं माता-पिता के नाम के टैटू
रिद्धिमा ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी बांह पर दो टैटू बनवाए हैं। इन टैटू पर "कुक्स" (नीतू के लिए) और "मुश्क" (ऋषि के लिए) लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हर जन्म में वही माता-पिता। कुक्समुश्कहमेशा।" पहला टैटू उन्होंने नीतू के 66वें जन्मदिन पर बनवाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)


विज्ञापन

नीतू का वर्कफ्रंट
नीतू हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो "फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स" में रिद्धिमा के साथ नजर आई थीं। 2022 में उनकी फिल्म "जुगजुग जियो" को बहुत पसंद किया गया। वह रिद्धिमा की पहली फिल्म "दादी की शादी" की शूटिंग में शिमला में व्यस्त थीं, जिसमें कपिल शर्मा भी हैं। नीतू जल्द ही नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री "डाइनिंग विद द कपूर्स" में कपूर परिवार के साथ नजर आएंगी, जिसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Mohit Suri: 'आप स्टार मेकर हैं', मोहित सूरी की पत्नी उदिता ने पति के लिए लिखा भावुक नोट; शेयर कीं तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed