फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena suggests tears are in store for those who fall in love with married men

सोशल मीडिया: नीना गुप्ता ने कहा- जो लोग शादीशुदा पुरुषों के प्यार में पड़ जाते हैं....

Wed, 03 Nov 2021 03:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Nov 2021 03:03 PM IST
सार

अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि विवाहित व्यक्ति के प्यार में पड़ने से दुख ही मिलता है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक किताब में पढ़ा उद्धरण साझा करते हुए कहा कि अगर आप शादीशुदा पुरुष से प्यार करते हैं, तो काजल न पहनें।

विज्ञापन
Neena suggests tears are in store for those who fall in love with married men
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

विस्तार

अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि विवाहित व्यक्ति के प्यार में पड़ने से दुख ही मिलता है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक किताब में पढ़ा उद्धरण साझा करते हुए कहा कि अगर आप शादीशुदा पुरुष से प्यार करते हैं, तो काजल न पहनें। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए यह बात कही है। उन्होंने अपने फैंस से कहा, मैंने एक फेमस लेखक की किताब पढ़ी थी, जिसकी लाइन मैं आपके साथ साझा कर रही हूं, अगर आप किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार करते हैं, तो काजल न पहनें। उन्होंने आगे कहा कि समझ गये ना। हालांकि, कितना भी समझाओ उस वक्त तो अच्छा लगता है। आप जानते हैं कि मैं क्या कहने की कोशिश कर रही हूं।

विज्ञापन


इस वीडियो को नीना गुप्ता ने सच कहूं तो शीर्षक से साझा किया है। उनकी इस वीडियो को 1300 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने उनकी इन लाइनों के भाव को बहुत गहरा बताया तो वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि कोई फर्क नहीं पड़ता की पुरुष शादीशुदा हो या अविवाहित प्रेम में पड़ना ही नहीं चाहिए। एक यूजर ने उन्हें लेडी बॉस संबोधित करते हुए कहा कि आप सही कह रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

दरअसल, उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में अपनी आत्मकथा का शीर्षक लिखा है। जिसका विमोचन इस साल की शुरुआत में हुआ था। उन्होंने इस किताब में लिखा है कि कैसे अमलान कुसुम घोष के साथ उनकी पहली शादी एक साल से भी कम समय तक चली। उन्होंने कहा कि उनके बीच चीजें नहीं चलीं, क्योंकि अमलान को उम्मीद थी कि मैं अंततः घर बसा लूंगी और परिवार पर ध्यान केंद्रित करूंगी, लेकिन मैंने कभी खुद को 'नियमित गृहिणी' बनते नहीं देखा। अपने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता कह चुकी हैं कि  उन्होंने अपने आस-पास कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी है। ऐसे में शादी को परिभाषित करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैंने जो भी शादियां देखी हैं, वे 'समझौतों से भरी' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed