फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta Talk about character in Lust Stories 2 said script of the film is mindblowing

Neena Gupta: लस्ट स्टोरीज 2 में कैसा होगा नीना गुप्ता का रोल? अभिनेत्री बोलीं- उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा रोल...

Fri, 18 Nov 2022 06:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 18 Nov 2022 06:29 PM IST
सार

नीना गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने किरदार और इस फिल्म की कहानी पर खुलकर बात की है। नीना का कहना है कि उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें रोल ऑफर हो रहे हैं जो कि एक सकारात्मक बदलाव है।

विज्ञापन
Neena Gupta Talk about character in Lust Stories 2 said script of the film is mindblowing
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपने हर किरदार से दर्शकों के दिल में छाप छोड़ देती हैं। वह जल्द ही बोल्ड फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' का हिस्सा बनेंगी। इस फिल्म में वह आर बाल्की के साथ काम करने वाली हैं। हाल ही में, नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने किरदार और इस फिल्म की कहानी पर खुलकर बात की है। नीना का कहना है कि उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें रोल ऑफर हो रहे हैं जो कि एक सकारात्मक बदलाव है।

विज्ञापन

नीना गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह इस फिल्म में काम को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में उनकी भूमिका बहुत छोटी है लेकिन स्क्रिप्ट इतनी शानदार है कि वह खुद को इस फिल्म का हिस्सा बनने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि वह उम्र के उस पड़ाव पर है जहां रोल की लंबाई उनके लिए मायने नहीं रखती है बल्कि उस रोल की भूमिका ही उनके लिए सब कुछ है।

Prateik Babbar: अपनी परवरिश पर प्रतीक बब्बर को है नाज, बोले- आज जो भी हूं नाना-नानी की बदौलत हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे नीना गुप्ता ने बताया कि वह आर बाल्की के साथ काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 'लस्ट स्टोरीज' के नए सीजन में आर बाल्की के साथ काम कर रही हूं। यह बहुत ही शानदार स्क्रिप्ट है। यह बात सच है कि फिल्म में मेरा किरदार काफी छोटा है और मैंने सिर्फ 10 दिनों के लिए काम किया है। इसके बाद भी मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि कहानी अच्छी तरह से लिखी गई है।'

Ayushmann Khurrana: 'दुर्भाग्य है कि हमारा देश...', फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस गणित पर बोले आयुष्मान

विज्ञापन

नीना गुप्ता ने अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की भी बात की और कहा, 'बीते दिनों, मैं कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हूं। आप जानते होंगे कि मैंने अनुपम खेर के साथ फिल्म 'शिव शास्त्री बाल्बोआ' की है। इस फिल्म में मैंने एक तेलुगू नौकरानी की भूमिका निभाई है जो यूएसए में काम करती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना हाल ही में फिल्म 'गुडबाय' और 'ऊंचाई' में नजर आई हैं। इसके अलावा उन्हें पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' और 'मसाबा मसाबा' के दूसरे सीजन में भी देखा गया था, जिसमें उनके रोल को लेकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed