फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta daughter Masaba Pens a Heartfelt Birthday Wish For Dad Vivian Richards Says We did so good

Masaba Gupta: मसाबा ने पिता रिचर्ड्स विवियन के बर्थडे पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, लिखा भावुक नोट

Wed, 08 Mar 2023 07:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Mar 2023 07:58 AM IST
सार

मसाबा गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही भावुक कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba Pens a Heartfelt Birthday Wish For Dad Vivian Richards Says We did so good
मसाबा गुप्ता-रिचर्ड्स विवियन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इस साल जनवरी में मसाबा अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ विवाह बंधन में बंधीं। दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। बता दें कि मसाबा, नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर रिचर्ड्स विवियन की बेटी हैं। मसाबा एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में रिचर्ड्स विवियन ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मसाबा ने पिता को खास अंदाज में बधाई दी।

विज्ञापन

Sahir Ludhianvi: साहिर लुधियानवी को डाकुओं ने भी दिया खूब सम्मान, किस्सा जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन


शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने सत्यदीप मिश्रा के साथ अपनी शादी की पार्टी से कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए भावुक कैप्शन लिखा है। मसाबा ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डैड। आपने अच्छा किया। हमने बहुत अच्छा किया। मैं आपको वह सब कुछ दिखाने के लिए बेकरार हूं, जो मैं बिना किसी डर के आगे करूंगी।' पहली तस्वीर में मसाबा अपने पिता को गले लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मसाबा और सत्यदीप दोनों ही रिचर्ड्स विवियन के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)



यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
मसाबा के इस पोस्ट पर यूजर्स के काफी अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके और आपके पिता के बीच का प्रेम यूं ही बना रहे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत तस्वीरें मसाबा। हमें आपका शो 'मसाबा मसाबा' बहुत पसंद आया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पिता हमेशा ही बेहतर करते हैं। पिता हमेशा बेहतर होते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आपको और आपके पिता को खूब बधाई मसाबा।'
Holi 2023: बॉलीवुड के ये कलाकार देते हैं होली की शानदार पार्टी, तस्वीरों में भव्यता देख नहीं हटेगी नजर

लूटती हैं खूब लाइमलाइट
आपको बता दें कि मसाबा सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। डिजाइनिंग की दुनिया से वह एक्टिंग की दुनिया में भी दस्तक दे चुकी हैं। अपने ड्रामा बेस्ड शो 'मसाबा मसाबा' के जरिए उन्होंने काफी अच्छी पहचान बनाई है। मसाबा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों के जरिए वह खूब लाइमलाइट में रहती हैं।
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed