फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCW has written to DGP Maharashtra to immediately investigate Siddharth tweet and register FIR

Actor Siddharth Tweet: राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्टर सिद्धार्थ के ट्वीट पर लिया संज्ञान, महाराष्ट्र सरकार से केस दर्ज करने को कहा

Mon, 10 Jan 2022 02:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 10 Jan 2022 02:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर एक्टर के ट्वीट को बैन करने की मांग की है। साथ ही उनके बयान को शर्मनाक भी बताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज करने को भी कहा है।

विज्ञापन
NCW has written to DGP Maharashtra to immediately investigate Siddharth tweet and register FIR
सिद्धार्थ, साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक्टर सिद्धार्थ को भारी पड़ गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर एक्टर के ट्वीट को बैन करने की मांग की है। साथ ही उनके बयान को शर्मनाक भी बताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज करने को भी कहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिद्धार्थ के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में उन धाराओं के बारे में बताया गया है, जिसके तहत सिद्धार्थ पर आसानी से एफआईआर दर्ज हो सकती है। आयोग के मुताबिक, सिद्धार्थ की यह टिप्पणी महिला विरोधी और महिलाओं के लिए अपमानजनक है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की गरिमा को अपमानित करता है। इसके आगे महिला आयोग ने सिद्धार्थ के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) की सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है।

वहीं इस मामले  में अपनी देते हुए फिल्म अभिनेता कहा है कि उनके ट्वीट में "कुछ भी अपमानजनक नहीं था, अन्यथा पढ़ना अनुचित है।" कुछ भी अपमानजनक इरादा, कहा या संकेत नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 





क्या है मामला
साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। इसपर एक्टर एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- दुनिया की *** चैंपियन ... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed