{"_id":"5f68bb6b8ebc3ef47e6ad870","slug":"ncb-demands-custody-of-showik-chakraborty-summons-jaya-shah-and-shruti-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी ने शौविक की रिमांड को लेकर सेशन कोर्ट में दी अर्जी, जया शाह को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एनसीबी ने शौविक की रिमांड को लेकर सेशन कोर्ट में दी अर्जी, जया शाह को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया
Mon, 21 Sep 2020 08:10 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Death Case) से जुड़े ड्रग्स के एक मामले में एनसीबी ने अपनी जांच के दौरान ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत को न्यायिक हिरासत में लिया था। अब एनसीबी ने दोनों की रिमांड की अनुमति मांगी है। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने विशेष एनडीपीएस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जया शाह और श्रुति मोदी को मंगलवार को पेश होने को कहा है। एनसीबी की टीम ने सुशांत की पूर्व टैलंट मैनेजर जया शाह से सोमवार को करीब चार घंटे पूछताछ की है। टीम ने बीते बुधवार को जया शाह से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
एनसीबी ने अपनी जांच के दौरान ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत को न्यायिक हिरासत में लिया था। NCB ने दावा किया कि वह (Rhea Chakraborty) ड्रग सिंडिकेट की “एक्टिव मेंबर” थीं और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स हासिल करती थीं, जिसमें शौविक उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन
सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले कई दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने रिया को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।
#SushantSinghRajput death case: Narcotics Control Bureau (NCB) summons Jaya Shah and Shruti Modi to join the investigation tomorrow.
— ANI (@ANI) September 21, 2020
Narcotics Control Bureau to file an application in special NDPS Court seeking one-day custody of Showik Chakraborty: NCB Sources #SushantSinghRajputDeathCase
— ANI (@ANI) September 21, 2020