फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nayanthara was leaving cinema on Prabhu Deva advice said I thought compromise is necessary in love

Nayanthara: प्रभुदेवा के कहने पर छोड़ रहीं थी सिनेमा, बोलीं- 'मुझे लगता था प्यार में समझौता जरूरी है'

Thu, 12 Dec 2024 01:45 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Dec 2024 01:45 PM IST
सार

अभिनेत्री नयनतारा ने प्रभुदेवा को लेकर कुछ बात की है। नयनतारा ने खुलासा किया कि अपने प्यार के लिए वे सिनेमा तक छोड़ने को तैयार हो गई थीं। 

विज्ञापन
Nayanthara was leaving cinema on Prabhu Deva advice said I thought compromise is necessary in love
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नयनतारा को उनके प्रशंसक लेडी सुपरस्टार कहते हैं। वे सिनेमा में अपने दमदार किरदारों के कारण जानी जाती हैं। नयनतारा ने साल 2011 में फिल्मों को छोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की। नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन और दो बेटों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। नयनतारा ने प्रभुदेवा को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रभुदेवा के कहने पर छोड़ने वाली थी सिनेमा
नयनतारा ने कहा कि प्रभु देवा की सलाह पर फिल्मों को छोड़ने के लिए तैयार हो गई थीं। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसी स्थिति में थी, जहां मुझे लगता था कि प्यार पाने के लिए समझौता जरूरी है। उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसे दौर में थी जहां मुझे लगता था कि अगर मुझे अपने जीवन में प्यार चाहिए तो मुझे समझौता करना होगा। मैं बहुत कमजोर और युवा थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Nayanthara was leaving cinema on Prabhu Deva advice said I thought compromise is necessary in love
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
प्यार को लेकर पहले ऐसी सोचती थीं नयनतारा
नयनतारा ने बताया कि साल 2011 में वे फिल्म छोड़ने का मन बना चुकी थीं। उन्होंने कहा कि हम इंडस्ट्री में बहुत तरह के रिश्ते देखते हैं। मैं इसे गलत या कुछ और नहीं कह रही। हालांकि इसी तरह की यात्रा हम सिनेमा में देखते आ रहे हैं। मुझे उस समय लगता था कि ये ठीक है। हमें कुछ जगहों पर समझौता तो करना ही पड़ेगा। अगर हमारा साथी चाहता है कि हमें ये न करें तो हमें नहीं करना चाहिए। प्यार को लेकर मेरी उस समय यही समझ थी।
विज्ञापन

आज आया है बहुत सारा बदलाव
नयनतारा ने कहा, इस रिश्ते ने मुझे बनाया है जो मैं आज हूं। मैं कुछ बुरे समय से भी गुजरी हूं। हालांकि, उस बुरे समय से मुझे कुछ सीख भी मिली है। मैं आज जो कर सकती हूं, वो मुझे मालूम पड़ा। मैं पहले बहुत ही अलग तरह की इंसान थी।
 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' को लेकर की गई जेसीबी वाली टिप्पणी पर सिद्धार्थ का यू-टर्न, ट्रोलिंग के बाद पेश की सफाई


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed