फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui wife aaliya will withdraw the case against her husband post apologized letter on internet

Nawazuddin Siddiqui: आलिया ने चिट्ठी लिखकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मांगी माफी, बोलीं- वापस ले रही हूं केस

Mon, 08 May 2023 09:00 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 08 May 2023 09:00 AM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब एक बार फिर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wife aaliya will withdraw the case against her husband post apologized letter on internet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब एक बार फिर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जी हां, आलिया ने नवाज की गलतियों को भी माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकार देने की कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अतीत के चक्रव्यूह में फंस कर रह जाना ठीक नहीं। गलतियों को फिर से ने दौहराने के वादे के साथ उन्होंने बच्चों के भविष्य को एक सुनहरे प्रकाश से भरने का प्रण लेने की बात कही है।

विज्ञापन

आलिया ने नवाज के नाम का लिखा नोट
आलिया ने अपने नोट में लिखा, 'हैलो नवाज.....नवाज ये खत तुम्हारे लिए है मैंने कई जगह सुना और पढ़ा है की ज़िन्दगी चलते रहने का नाम है। हमारे बीच जो कुछ भी हुआ पिछले कुछ महीनों में, मै उन सब चीजों को भुलाकर अपने ईश्वर पे आस्था रखकर उनकी प्रेरणा से खुद की गलतियों की माफी मांगते हुऐ, तुम्हारी गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकार देने की कोशिश करूंगी। अतीत में फंस कर रह जाना किसी भी चक्रव्यूह में फंस जाने से कम नहीं होता। इसलिए इस अतीत को पीछे छोड़कर ऐसी गलतियों को फिर से न दोहराने के वादे के साथ हम बच्चों के भविष्य को एक सुनहरे प्रकाश से भरने का प्रण लेते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui wife aaliya will withdraw the case against her husband post apologized letter on internet
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

केस वापस ले रही है आलिया
आलिया ने घोषणा की है कि उन्होंने नवाजुद्दीन की फैमिली पर जो केस किए हैं वह सभी वापस ले रही हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें उनसे कोई आर्थिक मदद भी नहीं चाहिए और न ही उसकी उम्मीद रखती हैं। आलिया ने कहा कि वह कहना चाहती है कि उनके हिस्से का जो घर है उसे बेचकर वह उनकी फिल्म बनाने के दौरान लिया गया उधार चुकाना चाहती हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा है कि वह बच्चों का भी बेहतर से ख्याल रखें।

विज्ञापन

आलिया ने नवाज को लेकर पत्र में कहा है कि वे अच्छे पति-पत्नी नहीं बन सके। लेकिन उम्मीद है कि अच्छे माता-पिता बन सकेंगे। एक दूसरे को माफ करने की बात कहते हुए आलिया ने आगे कदम बढ़ाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  एक मंच पर दिखे मस्त-मस्त गर्ल और खिलाड़ी कुमार, यूजर्स बोले- आंखों पर यकीन नहीं हो रहा...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed