Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन पर आलिया के वकील ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पत्नी को सात दिन से नहीं दिया खाना
आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने उनकी पत्नी आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी को वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। इसके बाद आलिया ने अभिनेता पर आरोप लगाए थे। वहीं, अब आलिया के वकील ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की। पहले उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिर, पुलिस के जरिए गिरफ्तारी की धमकी भी दी और अब उन पर जुल्म किए जा रहे हैं।
Kabir Khan: फिल्म सेट पर कबीर खान का अपमान करते थे सलमान खान? निर्देशक ने किया खुलासा
इसके अलावा वकील रिजवान ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर आलिया को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने पिछले सात दिनों से मेरी क्लाइंट को खाना भी नहीं दिया है। वह उन्हें सोने के लिए बिस्तर तक नहीं दे रहे हैं और ना ही नहाने के लिए बाथरूम दे रहे हैं। आलिया के कमरे में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दिया गया है। उनके कमरे के बाहर 24 घंटे बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं।
Murder Mystery 2: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में जेनिफर एनिस्टन ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी
वकील ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके घर वालों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि मैं आलिया सिद्दीकी से मिल नहीं पाऊं, लेकिन मैंने और मेरी टीम में जैसे-तैसे उनके हस्ताक्षर ले लिए हैं। अब हम नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
Pathaan: पठान की सफलता से अब तक कायम है YRF का यह खास रिकॉर्ड, स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर