Murder Mystery 2: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में जेनिफर एनिस्टन ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी
हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन अपनी अपकमिंग फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मूवी के ट्रेलर में पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन आफटफिट में देखा गया, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विस्तार
अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन की अपकमिंग फिल्म मर्डर मिस्ट्री 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में एक्ट्रेस के एक लुक की काफी चर्चा में है, जिसे देख उनके इंडियन फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। ट्रेलर में जेनिफर आइवरी लहंगे में नजर आ रही हैं और दिलचस्प बात यह है कि उनका ये लहंगा बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ट्रेलर में ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट में जेनिफर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को मेसी बन और कुंदन चांदबाली के साथ कंप्लीट किया है।
दरअसल इंस्टाग्राम यूजर डाइट सब्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी बात की पुष्टि की है। डायट सब्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शख्स के पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि जेनिफर एनिस्टन ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ है।
मर्डर मिस्ट्री 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जेनिफर के लुक की काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स को जेनिफर का देसी लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'इंडियन आउटफिट में यह बहुत सुंदर लग रही हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने जेनिफर के लुक की तारीफ करते हुए लिखा, 'सो प्रिटी'।
यह भी पढ़ें: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...