फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui starrer biopic of Saadat Hasan Manto Trailer out

लेखनी की वजह से मंटो को क्यों काटने पड़ते थे कोर्ट के चक्कर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी करेंगे बयां

Wed, 15 Aug 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui starrer biopic of Saadat Hasan Manto Trailer out
अपनी कहानियों और रचनाओं से हमेशा विवादों में रहे मशहूर पाकिस्तानी लेखक सआदत हसन मंटो की बहुचर्चित बायोपिक 'मंटो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो के किरदार में नजर आएंगे। इस बायोपिक का निर्देशन एक्ट्रस नंदिता दास ने किया है। गौरतलब है कि मंटो की इस बायोपिक को रिलीज से पहले कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है, जहां इसे काफी सराहा गया है। 
विज्ञापन

 

Nawazuddin Siddiqui starrer biopic of Saadat Hasan Manto Trailer out
आपको बता दें कि सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 में लाहौर में हुआ था। बतौर लेखक उन्होंने करीब 22 लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटकों के संग्रह भी प्रकाशित किए थे। ठंडा गोश्त, टोबा टेक सिंह,खोल दो और बू जैसी कई शानदार रचनाएं की हैं। अपने पूरे जीवन में मंटो को अपनी रचनाओं की वजह से कई अदालती मुद्दों में गुजना पड़ा। उनकी लेखनी पर अश्लीलता के भी आरोप लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में मंटो की जिंदगी से जुड़े इन्हीं कुछ खास घटनाओं को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui starrer biopic of Saadat Hasan Manto Trailer out
बात करें मंटो फिल्म के ट्रेलर के वीडियो की तो सआदत हसन मंटो के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी बेहतरीन अभिनय करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में मंटो द्वारा लिखी गई कुछ बातों को भी डायलॉग्स के सहारे बताने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 21 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed