फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui put at risk while shooting

बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शूटिंग के दौरान जा सकती थी जान

Wed, 25 May 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui put at risk while shooting
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : getty images

विज्ञापन

पुरानी फिल्मों में ऐक्शन सीन करने के लिए ज्यादातर स्टंटमैन का सहारा लिया जाता था ताकि हीरो के शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे। बॉलीवुड में अब दौर बदल रहा है और हीरो अपने ऐक्शन सीन खुद ही कर रहै हैं। सलमान खान, रितिक रोशन जैसे स्थापित अभिनेताओं के साथ ही टाइगर श्राफ जैसे नए अभिनेता भी अपने ऐक्शन सीन खुद ही कर रहे हैं। इस फेहरिसत में अब नया नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी जुड़ गया है।

नवाजुद्दीन ने अनुराग कश्यप की फिलम रमन राघव 2.0  में ऐक्शन सीन किए हैं लेकिन शूटिंग के दौरान वह घायल भी हो गए थे। बॉलीवुड में नवाजुद्दीन जैसे गंभीर कलाकारों से किसी को उम्मीद नहीं होती कि वह ऐक्शन सीन करेंगे। पर उन्होंने पुरानी छवियों को तोड़कर अपनी ऐक्शन हीरो की नई छवि बनाई है।
विज्ञापन


रमन राघव फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा जा रहा है। जिस सीन को शूट करते समय नवाज घायल हुए वे सीन एयरपोर्ट पर फिल्माया जा रहा था। जगह तंग होने के कारण नवाज के साथ यह हादसा हुआ और वह जख्मी हो गए। हालांकि नवाज की जख्मी हालत में कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय शूटिंग क्रू और नवाजुद्दीन के लिए जीवन-मरण की स्थिति हो गई थी। नवाजुद्दीन रमन राघव 2.0 फिल्म की शूटिंग के दौरान  घायल हुए थे, रमन राघव 2.0 एक साइकॉलोजिकल थ्रिलर मूवी है जो अगले महीने रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed