{"_id":"5745a3f34f1c1b782269082b","slug":"nawazuddin-siddiqui-put-at-risk-while-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शूटिंग के दौरान जा सकती थी जान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शूटिंग के दौरान जा सकती थी जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी फिल्मों में ऐक्शन सीन करने के लिए ज्यादातर स्टंटमैन का सहारा लिया जाता था ताकि हीरो के शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे। बॉलीवुड में अब दौर बदल रहा है और हीरो अपने ऐक्शन सीन खुद ही कर रहै हैं। सलमान खान, रितिक रोशन जैसे स्थापित अभिनेताओं के साथ ही टाइगर श्राफ जैसे नए अभिनेता भी अपने ऐक्शन सीन खुद ही कर रहे हैं। इस फेहरिसत में अब नया नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी जुड़ गया है।
नवाजुद्दीन ने अनुराग कश्यप की फिलम रमन राघव 2.0 में ऐक्शन सीन किए हैं लेकिन शूटिंग के दौरान वह घायल भी हो गए थे। बॉलीवुड में नवाजुद्दीन जैसे गंभीर कलाकारों से किसी को उम्मीद नहीं होती कि वह ऐक्शन सीन करेंगे। पर उन्होंने पुरानी छवियों को तोड़कर अपनी ऐक्शन हीरो की नई छवि बनाई है।
विज्ञापन
रमन राघव फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा जा रहा है। जिस सीन को शूट करते समय नवाज घायल हुए वे सीन एयरपोर्ट पर फिल्माया जा रहा था। जगह तंग होने के कारण नवाज के साथ यह हादसा हुआ और वह जख्मी हो गए। हालांकि नवाज की जख्मी हालत में कोई वीडियो या तस्वीर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
हादसे के समय शूटिंग क्रू और नवाजुद्दीन के लिए जीवन-मरण की स्थिति हो गई थी। नवाजुद्दीन रमन राघव 2.0 फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे, रमन राघव 2.0 एक साइकॉलोजिकल थ्रिलर मूवी है जो अगले महीने रिलीज होगी।