फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui On Paid Negative PR Trend In Bollywood Says People Give Money To Say They Are Good Actor

‘निगेटिव पीआर बॉलीवुड में चरम पर है’; नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- फिल्म का प्रमोशन न करना हो, तो मैं दिखूं भी ना

Mon, 27 Apr 2026 02:53 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 02:53 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में चल रहे निगेटिव पेड पीआर की जमकर आलोचना की। जानिए उन्होंने क्यों कहा कि लोग पैसे देकर खुद को अच्छा एक्टर कहलाते हैं…

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui On Paid Negative PR Trend In Bollywood Says People Give Money To Say They Are Good Actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui

विस्तार

बॉलीवुड में पीआर कल्चर काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही पैसे देकर किसी के खिलाफ निगेटिव पीआर इन दिनों एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इस बारे में कई कलाकारों ने खुलकर बात की। करण जौहर ने तो पेड पीआर को बंद करने की अपील भी की। अब अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड निगेटिव पीआर को लेकर बात की है। नवाज का कहना है कि मौजूदा दौर एक चरम स्तर पर पहुंच गया है, जहां बॉट्स, झूठी कहानियां और मनगढ़ंत राय जनता की सोच को प्रभावित कर रही हैं। आज के दौर में कई चीजें एक अभिनेता के कंट्रोल से बाहर हैं।

विज्ञापन

मेरा काम सिर्फ फिल्म पर काम करना और मेहनत करना
जूम के साथ बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निगेटिव पीआर और पीआर कल्चर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के कंट्रोल में केवल एक ही चीज है और वो है अच्छा प्रदर्शन करना। प्रदर्शन कितना आगे जाएगा, यह उनके हाथ में नहीं है। फिल्म के प्रमोशन के बारे में उन्होंने कहा कि अगर प्रमोशन न होता तो लोग उन्हें असल जिंदगी में देख भी नहीं पाते, क्योंकि वे एकांत में रहना पसंद करते हैं। मेरा काम सिर्फ फिल्म को अपना पूरा प्रयास, मेहनत, एकाग्रता और ध्यान देना है। एक बार ये सबकुछ हो जाने पर मेरा काम खत्म हो जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Nawazuddin Siddiqui On Paid Negative PR Trend In Bollywood Says People Give Money To Say They Are Good Actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

यह एक बुरा समय चल रहा है
निगेटिव पीआर कंपेन को लेकर नवाज ने कहा कि यह दौर अपने चरम पर है। अभी बहुत कुछ देखना बाकी है और वह भी इसी दौर में होगा। इसलिए यह एक अजीब दुनिया है। मुझे लगता है कि यह कुछ समय तक ऐसे ही रहेगा। उसके बाद कहते हैं कि जब बुरा समय आता है, तो हर चीज के लिए बुरा समय होता है।

क्रिएटिविटी के लिए भी बुरा समय है। हर चीज के लिए बुरा। शायद कुछ साल के बाद अच्छा समय आएगा। लोग बिना किसी अर्थहीन नफरत के सही चीजों को पहचानने लगेंगे। कुछ साल बाद लोग खुद ही समझ जाएंगे कि कौन क्या है, क्या सच है, क्या झूठ है?

मुझे नहीं पता था कि यह दौर लोगों के लिए इतना घटिया हो जाएगा कि अगर मैं दस लोगों को पैसे दूं और उनसे कहूं कि वह एक अच्छा अभिनेता है, तो लोग इस पर विश्वास करने लगेंगे। उनकी अपनी शिक्षा कहां गई? उनकी समझने की क्षमता कहां चली गई?

हां, अगर मैं दस लोगों को पैसे दूं और उनसे कहूं कि आप बहुत अच्छे हैं, तो ग्यारहवां व्यक्ति खुद ही यह कह देगा। मेरे जैसे अभिनेताओं में एक अलग तरह का आत्मविश्वास होता है।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui On Paid Negative PR Trend In Bollywood Says People Give Money To Say They Are Good Actor
'मैं एक्टर नहीं हूं' टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'मैं एक्टर नहीं हूं' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही आगामी फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' में नजर आएंगे। वो आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘थामा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed