फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui movie Monsoon Shootout First song released

नवाजुद्दीन की फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ का पहला गाना रिलीज, देखें वीडियो

Thu, 16 Nov 2017 06:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता
amarujala.com- Presented by: श्रीलता Updated Thu, 16 Nov 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui movie Monsoon Shootout First song released
अरिजीत सिंह की रोमांटिक आवाज में गाना ‘पल’ रिलीज

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ का पहला गाना ‘पल’ रिलीज कर दिया गया है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने का संगीत रोचक कोहली ने दिया है जबकि इसे लिखा सुमंत वढेरा ने है। यह एक रोमांटिक नंबर है। गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विजय शर्मा की अलग-अलग प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं।‘मॉनसून शूटआउट’ एक क्राइम थ्रिलर है। फिल्म के निर्देशक अमित कुमार हैं। अमित ने नवाजुद्दीन और इरफान खान के साथ मिलकर अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म ‘बायपास’ बनाई थी। फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ 15 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन


 

यहां देखें फिल्म का पहला गाना



खबरों के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म को उसी दिन रिलीज करना चाह रहे थे जिस दिन 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब मेकर्स इसे 15 दिसंबर को रिलीज कर रहे हैं। वहीं 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि हाल ही में नवाज अपनी बायोग्राफी को लेकर चर्चा में आए थे। 

पढ़ें: 'मॉनसून शूटआउट' का टीजर रिलीज, घनघोर बारिश में नवाज ने किया मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed