फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui joins Blind Babu forces with Ravi Varma for his next

Blind Babu: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी अगली फिल्म 'ब्लाइंड बाबू' की शूटिंग की शुरू, रवि वर्मा के साथ जुड़ेंगे

Tue, 09 Sep 2025 09:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Sep 2025 09:10 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म 'ब्लाइंड बाबू' के लिए कमर कस रहे हैं। आज निर्माताओं ने फिल्म के सेट से एक्टर के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui joins Blind Babu forces with Ravi Varma for his next
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ब्लाइंड बाबू' - फोटो : इंस्टाग्राम@zeestudiosofficial

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म 'ब्लाइंड बाबू' के लिए फिल्म निर्माता रवि वर्मा के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आज निर्माताओं ने फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन

 

निर्माताओं का पोस्ट
रवि वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर नवाजुद्दीन के साथ कई तस्वीर शेयर की, जिसमें वे फिल्म का क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए हैं। इस पोस्ट में पूरी टीम भी एक ग्रुप फोटो में दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अब बम फटेगा या कुछ और? उस अराजकता के लिए तैयार हो जाइए जो आपको रहस्य और डार्क कॉमेडी के साथ बांधे रखेगी... ब्लाइंड बाबू की यात्रा शुरू।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'ब्लाइंड बाबू' के बारे में
इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आलावा जाकिर हुसैन, पवन मल्होत्रा और मुकेश तिवारी जैसे अभिनेता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अभी फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का करियर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'सरफरोश' से अपना करियर शुरू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 'पीपली लाइव', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों से मिली। उन्होंने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरी में काम किया है और उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड्स और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Tabu: 'हमारा साउथ का धमाका': तब्बू ने विजय सेतुपति के साथ पुरी जगन्नाध की अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed