{"_id":"68c03dbeb95fbf0fb60787fc","slug":"tabu-kicks-off-shoot-for-puri-jagannadh-south-next-film-with-vijay-sethupathi-hamara-south-ka-dhamaka-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tabu: 'हमारा साउथ का धमाका': तब्बू ने विजय सेतुपति के साथ पुरी जगन्नाध की अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Tabu: 'हमारा साउथ का धमाका': तब्बू ने विजय सेतुपति के साथ पुरी जगन्नाध की अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू
Tue, 09 Sep 2025 08:20 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:20 PM IST
सार
Puri Jagannadh Film: तब्बू ने आज अपनी आगामी पैन-इंडिया फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी तब्बू ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
विज्ञापन
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने अपनी अगली बड़ी साउथ फिल्म के लिए कमर कस ली है। उन्होंने इस साउथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। यह फिल्म मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाथ की है, जिसमें विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
तब्बू का पोस्ट
तब्बू ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म का क्लैपरबोर्ड दिख रहा है। उन्होंने इसे 'साउथ का धमाका' बताया। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
तब्बू की इस फिल्म के बारे में जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में विजय सेतुपति और संयुक्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि तब्बू और विजय कुमार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। तब्बू इस फिल्म में एक दमदार खलनायक की भूमिका में दिख सकती हैं।

फैंस का उत्साह
तब्बू की पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा, 'क्वीन तब्बू और विजय सेतुपति की जोड़ी कमाल होगी', एक और फैन ने लिखा, 'इस धमाके का इंतजार है', वहीं कई फैंस इस जोड़ी और पुरी जगन्नाथ की फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फैंस को तब्बू की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

पुरी जगन्नाथ का जादू
पुरी जगन्नाथ अपनी फिल्मों में मजबूत किरदारों के लिए जाने जाते हैं। तब्बू इससे पहले 'मकबूल' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभा चुकी हैं। कथित तौर पर इस फिल्म में भी उनका किरदार कुछ खास होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले हो रहा है। इसे चार्मी कौर, जेबी मोशन पिक्चर्स और जेबी नारायण राव कोंड्रोला प्रस्तुत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Brahmastra: फिल्म निर्माताओं ने 'ब्रह्मास्त्र' के तीन साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो