फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazuddin siddiqui is taking training of balasaheb thakre voice

ठाकरे की आवाज में बोलने की ट्रेनिंग ले रहे नवाज, बायोपिक में निभा रहे हैं लीड रोल

Sun, 07 Oct 2018 03:01 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui is taking training of balasaheb thakre voice
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे का जब फर्स्ट लुक सामने आया था तो लोग बाला साहेब और उनके बीच ठीक तरह से अंतर भी पता नहीं कर पा रहे थे ऐसे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास ये बड़ा चैलेंज था कि वो बाला साहेब कि आवाज को भी उसी तरह से कॉपी करे ताकि लोगों को ये फिल्म वास्तविक लगे।

विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ये अच्छी तरह पता हैं कि बाला साहेब के मिलियन से ज्यादा फैन हैं और अगर वो उनकी तरह आवाज में दम नहीं ला पाए तो उनकी फिल्म ज्यादा नहीं चलेगी इसी वजह से नवाज ने वॉयस ओवर आर्टिस्ट चेतन शशितल से खुद को ट्रेंड करवाने का फैसला किया और डबिंग शुरू कर दी है। चेतन शशितल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ठाकरे के डायरेक्टर और एक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


बता दें चेतन शशितल ने फेमस मराठी फिल्म  ‘बाळकडु’  में भी बाला साहेब की आवाज को डब किया था। ऐसे में नवाज ने अपनी आवाज में परफेक्शन लाने के लिए चेतन शशितल से मदद ली है। बातें ऐसी भी चल रही हैं कि फिल्म के कुछ पार्ट में वॉयस ओवर आर्टिस्ट चेतन शशितल कि आवाज को भी रखा जाएगा ताकि बाला साहेब की आवाज रियल लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed