Nawazuddin Siddiqui Daughter: पापा की फिल्म 'कॉस्तॉव' देखने पहुंचीं नवाजुद्दीन की बिटिया शोरा, देखें वीडियो
Nawazuddin Siddiqui Movie Costao: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'कॉस्तॉव' गुरुवार 01 मई को रिलीज हो रही है। उससे पहले आज बुधवार रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई।
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'कॉस्तॉव' को लेकर चर्चा में हैं, जो 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज बुधवार 30 अप्रैल को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। अभिनेता यहां अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ पहुंचे। पापा और बिटिया ने पैपराजी को पोज दिए। शोरा ब्लैक कलर के आउटफिट्स में नजर आईं।
बायोपिक है फिल्म 'कॉस्तॉव'
फिल्म 'कॉस्तॉव' बायोपिक है। यह फिल्म गोवा में तैनात रहे कस्टम अधिकारी कॉस्तॉव फर्नांडिस के जीवन पर आधारित है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में उनका किरदार निभाया है। आज फिल्म की स्क्रीनिंग में वे शोरा के साथ पहुंचे तो सबकी नजरें ठहर गईं। नवाज अपने परिवार और बच्चों के साथ सार्वजनिक इवेंट में बहुत कम नजर आते हैं। संभव है कि शायद अपनी बेटी के साथ वे किसी फिल्म की स्क्रीनिंग में शायद पहली बार दिखे हों। दोनों का यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
शोरा के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2009 में आलिया से शादी रचाई। आलिया और नवाज के दो बच्चे हैं, बेटी शोरा और बेटा यानि। बीच में नवाज और आलिया की शादीशुदा जिंदगी में तनाव भी पैदा हुआ था। दोनों के अलग होने की खबरें आईं। मगर, बच्चों की खातिर दोनों ने सारे गिले-शिकवे दूर कर एक होना चुना। शोरा सिद्दीकी की बात करें तो वे इंस्टाग्राम पर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
ये सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर
नवाज और शोरा को साथ देख यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बिटिया तो पापा से भी लंबी हो गई'। एक अन्य यूजर ने पूछा, 'क्या शोरा भी बॉलीवुड में आएंगी?' बात करें फिल्म 'कॉस्तॉव' की तो इसका निर्देशन सेजल शाह ने किया है। भवेश मंडालिया और मेघना श्रीवास्तव ने फिल्म को लिखा है। वहीं इसे विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। नवाजुद्दीन के अलावा इस फिल्म में प्रिया बापट, किशोर कुमार जी, हुसैन दलाल, रोहित तिवारी और गगन देव रियार जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
ये खबर भी पढ़ें: