Bhootnii Screening: फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचे इब्राहिम, पलक के भाई संग खेलते दिखे; संजय दत्त की धांसू एंट्री
कल यानी 01 मई को फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हाेगी। आज इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में हुई, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आईं। जानिए, इस स्क्रीनिंग पर कौन-कौन पहुंचा।
विस्तार
बुधवार को मुंबई में फिल्म 'द भूतनी' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट से पलक तिवारी और संजय दत्त पहुंचे, साथ ही कई और सितारे भी इवेंट में शामिल हुए। फिल्म ‘द भूतनी’ में मौनी रॉय ने भूतनी का किरदार निभाया है, वहीं संजय दत्त एक घोस्ट हंटर के रोल में दिख रहे हैं।
पलक तिवारी का दिखा देसी लुक
फिल्म ‘द भूतनी’ में पलक तिवारी भी एक किरदार निभा रही हैं। वह फिल्म में सनी सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। स्क्रीनिंग पर पलक तिवारी ग्रीन कलर के सूट में पहुंचीं। इस देसी लुक को उनके फैंस ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन विज्ञापन
बेटी को सपोर्ट करने आई श्वेता
पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर बेटी को सपोर्ट करने के लिए श्वेता तिवारी भी आईं। वह अपने बेटे के साथ आई थीं। श्वेता ने भूतनी फिल्म के लोगो वाली एक टी शर्ट भी पहनी थी।
संजय दत्त की शानदार एंट्री
फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर संजय दत्त की शानदार एंट्री हुई। बॉडीगार्ड से घिरे हुए संजय दत्त इवेंट में शामिल हुए। ब्लैक कलर के आउटफिट में वह खूब जम रहे थे।
इब्राहिम अली खान भी नजर आए
फिल्म 'द भूतनी' की स्क्रीनिंग पर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आए। वह पलक तिवारी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। दरअसल, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इनकी डेटिंग की खबर भी सुनने को मिलती है।
स्क्रीनिंग पर इब्राहिम पलक के छोटे भाई के साथ खेलते हुए देखे गए। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग नजर आ रही थी।
शहनाज गिल भी पहुंचीं
'द भूतनी' की स्क्रीनिंग पर शहनाज गिल भी नजर आईं। पलक ने शहनाज को देखते ही गले लगा लिया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए।
यामिनी मल्होत्रा को भी देखा गया
फिल्म ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग पर यामिनी मल्होत्रा को भी देखा गया। उनका हॉट लुक काफी चर्चा में रहा। स्क्रीनिंग से पहले वह पैपराजी को पोज देती दिखीं। यामिनी को 'बिग बॉस 18' में बतौर प्रतियोगी देखा गया था।
ये कलाकार भी आए नजर
फिल्म 'द भूतनी' की स्क्रीनिंग पर जैमी लीवर और दिव्यांका त्रिपाठी को भी देखा गया।