फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani actress Hania Aamir and Mahira Khan instagram account banned in india After Pahalgam terror Attack

Hania Aamir: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन, हानिया आमिर समेत कई पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट बैन

Wed, 30 Apr 2025 10:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Apr 2025 10:02 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी चर्चित कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन किए गए हैं। पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्री हानिया आमिर और माहिरा खान के इंस्टा अकाउंट पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir and Mahira Khan instagram account banned in india After Pahalgam terror Attack
हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम @haniaheheofficial

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत मे आतंकवाद के आका पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए हैं। कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत ने बंद किया। अब इस कड़ी में पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाज गिरी है। चर्चित अभिनेत्री माहिरा खान और हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

Pakistani actress Hania Aamir and Mahira Khan instagram account banned in india After Pahalgam terror Attack
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया ने किया था भारत को सपोर्ट
हानिया आमिर का भारत में अच्छा फैन बेस है। इंस्टाग्राम पर उन्हें कई भारतीय फॉलो करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने भारत के प्रति सपोर्ट भी दिखाया और इस घटना पर दुख जताया। हाल ही में उन्होंने सिंगर बादशाह का गाना भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। मगर, पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन हुए हैं। इनमें हानिया आमिर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों के अकाउंट भी बैन
हानिया के अलावा माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी भारत में बैन लग गया है। इनके इंस्टा अकाउंट भारत में नहीं दिख रहे हैं। इन सितारों की भारत में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। इनकी फिल्मों और सीरियल पर भी भारतीय दर्शक प्यार लुटाते रहे हैं। मगर, तनाव की स्थिति में सितारों पर बैन लगाया गया है। 





विज्ञापन

Pakistani actress Hania Aamir and Mahira Khan instagram account banned in india After Pahalgam terror Attack
अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फवाद का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुआ बैन
अली जफर और अभिनेत्री इकरा अजीज हुसैन का अकाउंट भी बैन है। हालांकि, इस बीच फवाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन नहीं हुआ है। फवाद खान फिल्म 'अबीर गुलाल' के जरिए कई साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे। मगर, पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस फिल्म पर भी भारत में बैन लगा दिया गया है। ऐसे वक्त में, जब कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन हो चुके हैं, फवाद का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भारत में देखा जा सकता है। फवाद की फिल्म पर विवाद होने के बावजूद उनके अकाउंट पर प्रतिबंध नहीं लगा है, यह अपने आप में चौंकाने वाली बात है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed