फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nathuram Godse seeking ban on film

नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म, बैन की मांग

Sat, 27 Dec 2014 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Dec 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
Nathuram Godse seeking ban on film

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम से बनने वाली फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आज देश में नाथूराम गोडसे का नाम बेहद विवादित है।

विज्ञापन


अब उनके नाम पर बन रही फिल्म 'देशभक्त नाथूराम गोडसे' पर बैन लगाने की मांग की गई है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। विवादास्पद फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होनी है।
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर अन्ना हजारे के सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ मुकदमा कर दिया है। यह मामला पुणे के सिविल कोर्ट में दायर किया गया है। कोर्ट 29 दिसंबर को यह बताएगी कि मामले पर सुनवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 42 मुद्दों पर जनहित याचिकाएं डाल चुके हेमंत पाटिल ने आरोप लगाया है कि फिल्म सांप्रदायिक आधार पर लोगों की भावनाएं भड़का सकती है, इसलिए इस पर बैन लगाया जाए।


अपनी याचिका में पाटिल ने आरोप लगाया है कि महासभा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने मीडिया से कहा था कि फिल्म में महात्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे को देशभक्त और गांधी को हिंदू-विरोधी दिखाया जाएगा।

दूसरी तरफ, नाथूराम गोडसे की पोती हिमानी सावरकर ने फिल्म पर बैन को सरासर गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed