फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeb Se Song from Kartik Aaryan Kiara Advani Starrer Film Satyaprem Ki Katha out now fans impress

Naseeb Se Song: सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना 'नसीब से' रिलीज, कार्तिक-कियारा का रोमांस सुपरहिट

Sat, 27 May 2023 05:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 27 May 2023 05:35 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का पहला गाना 'नसीब से' रिलीज हो गया है। यह गाना फैंस को पुराने बॉलीवुड हिट नंबर्स की याद दिला रहा है। 

विज्ञापन
Naseeb Se Song from Kartik Aaryan Kiara Advani Starrer Film Satyaprem Ki Katha out now fans impress
नसीब से - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'भूल भुलैया 2' में अपनी खूबसूरत ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म के बेहतरीन टीजर के बाद इसका पहला गाना 'नसीब से' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने के बोल के साथ कार्तिक-कियारा का रोमांस दिल जीतने वाला है।

विज्ञापन

रोमांटिक नंबर है 'नसीब से'

शनिवार को 'सत्यप्रेम की कथा' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'नसीब से' रिलीज किया। गाने को पायल देव ने कंपोज किया है, साथ ही उन्होंने विशाल मिश्रा के साथ मिलकर इसे अपनी सुरीली आवाज भी दी है। ए.एम तुराज द्वारा लिखे गए गाने के बोल ने दर्शकों को बांध लिया है। खूबसूरत धुन, सुरीली आवाज, शानदार बैकग्राउंड और कियारा-कार्तिक की केमिस्ट्री गाने 'नसीब से' को बेहतरीन बना रही है। यह फैंस के लिए विजुअल ट्रीट की तरह है, जिसे देखकर लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन

आते ही सोशल मीडिया पर छाया गाना 

एक्टर कार्तिक आर्यन ने 'नसीब से' गाने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अधूरा था मैं...अब पूरा हुआ, जबसे तू मेरा हो गया।' गाना सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कार्तिक के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'इस गाने के लिरिक्स, फील और रचना सबकुछ बेहद सुखदायी है।' दूसरे ने लिखा है, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी...इंतजार नहीं हो रहा।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'यह पुराने सुनहरे बॉलीवुड गानों की याद दिला रहा है।' 


Gauri Pradhan: स्मृति ईरानी संग नहीं होती अब गौरी प्रधान की बातचीत? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

कार्तिक-कियारा इस दिन मचाएंगे धमाल

नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन केसाथ गजराज राव और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed