फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kyunki saas bhi kabhi bahu thi fame Gauri Pradhan gauri talks about her current equation with smriti irani

Gauri Pradhan: स्मृति ईरानी संग नहीं होती अब गौरी प्रधान की बातचीत? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 27 May 2023 05:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 May 2023 05:01 PM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान गौरी प्रधान ने स्मृति ईरानी संग रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। दोनों आज भी एक-दूसरे के टच में हैं या नहीं, इस बारे में भी गौरी ने खुलासा किया।

विज्ञापन
kyunki saas bhi kabhi bahu thi fame Gauri Pradhan gauri talks about her current equation with smriti irani
गौरी प्रधान-स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' तो याद होगा। टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने इस शो में अहम रोल अदा किया था। वहीं, शो की लीड एक्ट्रेस थीं स्मृति ईरानी जो अब अभिनय की दुनिया छोड़ राजनीति के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी इस चर्चित शो में तुलसी विरानी के किरदार में थीं तो गौरी प्रधान शो में नंदिनी विरानी के रोल में नजर आईं। हाल ही में गौरी ने स्मृति ईरानी संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की।

विज्ञापन

स्मृति ईरानी के लिए कही यह बात
एक इंटरव्यू के दौरान गौरी प्रधान ने स्मृति ईरानी संग रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। दोनों आज भी एक-दूसरे के टच में हैं या नहीं, इस बारे में भी गौरी ने खुलासा किया। एक इंटरव्यू में गौरी प्रधान ने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से जुड़ी कई यादें साझा कीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह स्मृति ईरानी के कॉन्टेक्ट में हैं, तो गौरी ने जवाब दिया, 'नहीं, वास्तव में नहीं। लेकिन स्मृति के साथ कई बार हम इंस्टाग्राम पर कमेंट्स एक्सचेंज करते हैं। लेकिन, जब भी हम अपने साथ के स्टार्स से मिलरते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर बहुत खुश होते हैं।
City of Dreams 3 Review: कलाकारों की अदाकारी से बची घिसी पिटी कहानी पर बनी सीरीज की साख, कहानी अभी बाकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्री में नहीं कोई दोस्त?
इसके अलावा गौरी ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री से उनका कोई दोस्त नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक बहुत ही प्राइवेट पर्सन रही हूं, मैं अपनी किताब के साथ एक कोने में बैठे रहने वालों में से हूं। बुलाए जाने पर अपने शॉट के लिए जाती हूं। मेरे इंडस्ट्री से ज्यादा दोस्त नहीं हैं।' हालांकि, गौरी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने कंटेम्परेरीज से कड़ी मेहनत करना सीखा है। यही वजह है कि वे आज भी अपने काम के लिए जानी जाती हैं और आज जहां भी हैं, उन्हें देखा जाता है।
Rajoshi Barua: आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी राजोशी ने तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट पर दी सफाई

विज्ञापन

समय की रही हैं पाबंद
एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान पुराने दिन याद किए और बताया कि वह कई-कई घंटे काम किया करती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सेट पर टाइम से पहुंचने के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि गौरी को आखिरी बार टीवी शो 'तू आशिकी' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने जन्नत जुबैर की मां का रोल अदा किया था।
The Kerala Story: नवाजुद्दीन के यूटर्न पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर साधा निशाना फिर डिलीट किया पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed