फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nargis fakhri to make singing debut with Canadian musician Kardinal Offishall

नरगिस फाखरी को चढ़ा नया शौक, बॉलीवुड में गाएंगी गाना

Tue, 20 Jun 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presemned by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presemned by: कुशमिता राणा Updated Tue, 20 Jun 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
nargis fakhri to make singing debut with Canadian musician Kardinal Offishall
फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर पहचान बनाने के बाद नरगिस फाखरी अब सिंगिंग में अपना हाथ आजमाने के लिए तैयारी कर रही हैं। नरगिस पिछले आठ महीनों से लॉस एंजलिस में थीं। लेकिन अब नरगिस अपने सिंगिंग डेब्यू 'हैबिटां बिगाड़ दी' के साथ वापसी कर रही हैं जो एक इंडो-कैनेडियन सिंगल है। 
विज्ञापन


इस गाने को लिखा है कुमार ने और इसकी धुन बनाई है कार्डिनल ऑफिशियल ने। लवशुदा के गाने 'आज फिर पीने की तमन्ना है' से चर्चा में आए सिंगर और कंपोजर परिचय भी नरगिस के साथ इस गाने में नजर आएंगे। गाने में पंजाबी कोरस के साथ नरगिस को फैंटसी चिक के रूप में पेश किया गया है। 
विज्ञापन


नर्गिस के फैंस इस खबर को जानने के बाद काफी उत्साहित हो जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि हिंदी या पंजाबी नहीं बोल पाने वाली नरगिस ने अपने उच्चारण को सुधारने के लिए काफी मेहनत की। नरगिस ने मेन कोरस लाइन को सही से रिकॉर्ड करने के लिए 100 से ज्यादा रीटेक दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरगिस ने परिचय से हर शब्द का सही उच्चारण सीखने पर जोर दिया है। अपने सिंगिंग डेब्यू के लिए नरगिस का कमिटमेंट जबरदस्त था। इस गाने के बाद परिचय और नरगिस एक और ट्रैक पर एक साथ काम कर रहे हैं जिसमें नरगिस के पास बहुत ज्यादा गाने को होगा। इस हफ्ते नरगिस और परिचय शहर के क्लबों में लाइव परफॉर्मेंस कर अपने ट्रैक को रिलीज़ करते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed