फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Fakhri responds to Urdu newspaper ad controversy

हॉट हीरोइन नरगिस फाकरी पर पाकिस्तान में बवाल, शाहिद अफरीदी जद में

Wed, 23 Dec 2015 05:19 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
Nargis Fakhri responds to Urdu newspaper ad controversy

बॉलीवुड हीरोइन नरगिस फाखरी के एक उर्दू अखबार में छपे विज्ञापन से पाकिस्तान में हंगामा मच गया है। लोग इसके लिए अखबार और नरगिस फाखरी की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कई इस पर चटखारे भी ले रहे हैं। उर्दू अखबार 'जंग' के 20 दिसंबर के अंक में नरगिस एक मोबाइल फोन के विज्ञापन में पहले पन्ने पर नजर आ रही हैं। वह लेटी हुई हैं और उनके हाथ में फोन है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कई ट्विटर यूजर इसे सस्ता और भद्दा विज्ञापन बता रहे हैं। जंग मीडिया ग्रुप के ही एक वरिष्ठ संपादक अंसार अब्बासी ने लिखा, "पहले पन्ने पर छपे इस बेहूदा विज्ञापन पर मैं जंग ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट से अपना विरोध जताता हूं।"
विज्ञापन


वक्त टीवी के एंकर मतिउल्लाह जन ने ट्वीट किया, "मैं अंसार अब्बासी से सहमत हूं। नरगिस के खूबसूरत फिगर का भला इस मोबाइल फोन और उसके सस्ते होने से क्या वास्ता।" मोहम्मद आमेर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, "एक प्रतिष्ठित अखबार प्लेबॉय जैसी पत्रिका बनने की कोशिश क्यों कर रहा है। ऐसे विज्ञापन पत्रिकाओं में अच्छे लगते हैं, अखबारों में नहीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'इससे पहले ऐसा होहल्ला कभी नहीं हुआ'

Nargis Fakhri responds to Urdu newspaper ad controversy

मानवाधिकार कार्यकर्ता जिबरान नासिर ने ट्वीट किया, "एक तरफ तो 'जंग' महिला सशक्तीकरण की बात करता है, दूसरी तरफ पैसे कमाने के लिए ऐसे बेहूदा विज्ञापन छापता है। कहां गए आपके मूल्य।"

इस मामले पर नरगिस फाखरी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, "मैं पिछले तीन साल से इस मोबाइल कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हूं और इससे पहले ऐसा होहल्ला कभी नहीं हुआ।

मैंने इस कंपनी के टीवी विज्ञापन के लिए काम किया था। मुझे नहीं पता था कि वो इस विज्ञापन को उर्दू अखबार में भी इस्तेमाल करेंगे। ये मोबाइल कंपनी पाकिस्तान में खासी प्रतिष्ठित है। तो मैंने और मेरी टीम ने विज्ञापन को किस तरह से इस्तेमाल करना है, ये उन पर छोड़ दिया था।"

उसी जगह पर शाहिद अफरीदी को सुला दिया गया

Nargis Fakhri responds to Urdu newspaper ad controversy

सैयद अली अब्बास जैदी ने क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बिलकुल नरगिस फाखरी वाले अंदाज में एक अखबार के पहले पन्ने पर लेटी हुई तस्वीर डाली और लिखा, "नरगिस फाखरी के विज्ञापन पर पाकिस्तान में हास्यास्पद प्रतिक्रियाएं।"

पाकिस्तान मीडिया वॉच नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट हुआ, "नरगिस फाखरी ने अकेले ही पाकिस्तान में उर्दू अखबारों की रीडरशिप एकदम से बढ़ा दी।"

फवाद हुसैन का ट्वीट था, "नरगिस फाखरी के खूबसूरत फिगर से जलने के बजाय जिम जाओ और अपनी बॉडी को दुरुस्त करो।"

'हत्यारे का सम्मान करने से लोगों की शान बढ़ती है'

Nargis Fakhri responds to Urdu newspaper ad controversy

ट्विटर यूजर सैयद अली अब्बास जैदी ने ट्वीट किया, "एक खूबसूरत फिगर वाली लड़की का विज्ञापन छपने पर लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं और मुमताज कादरी जैसे हत्यारे का सम्मान करने से लोगों की शान बढ़ती है।"

मुमताज कादरी एक पूर्व पुलिस अधिकारी थे जिन्हें पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान में कई लोगों ने सलमान तासिर पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था और उनकी हत्या को जायज ठहराते हुए कादरी को अपना हीरो बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed