{"_id":"9d8423a25cc00ef96dfb42c604a44ae0","slug":"nargis-fakhri-not-in-bikni","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में बिकनी यानी बड़ा खतरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत में बिकनी यानी बड़ा खतरा
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शायद देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का ही असर है कि विदेश से आई एक्टर नर्गिस फाखरी फिल्मों में बिकनी पहनने से डर रही हैं। अपराधों की खबरें पढ़ और देख कर डरी हुई नर्गिस का कहना है कि उनकी मां अक्सर बड़ी चिंता से हाल-चाल पूछती हैं।
विज्ञापन
विदेश में मॉडलिंग के दौरान कई बार बिकनी पहन चुकीं नर्गिस का कहना है कि बॉलीवुड फिल्म में वह बिकनी पहनेंगी या नहीं, इस पर बहुत सोचना पड़ेगा। वह अपना अनुभव बताती हैं, ‘मैं जब इंडिया आई थी तो मुझे बहुत आश्चर्य होता था कि हर कोई मेरी तरफ देख रहा है। आप शायद आसानी से विश्वास न करें, लेकिन मैं बहुत शर्मीली हूं।
विज्ञापन
मैं जानती हूं कि आपको शोहरत की कीमत चुकानी पड़ती है। अब मैं हर कहीं अकेली और आजाद घूमने नहीं जा सकती। फिल्म ‘मद्रास कैफे’ में एक विदेशी पत्रकार की भूमिका निभाने वाली नर्गिस कहती हैं मेरे पास ऑफर तो बहुत आते हैं, लेकिन बॉलीवुड में टू-पीस बिकनी पहनने से पहले मुझे बहुत विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बिकनी पहनने से पहले मैं डायरेक्टर से बहुत सारा डिस्कशन करूंगी कि यह क्यों जरूरी है और वह मुझे बिकनी में कैसे शूट करेगा? मैं यह भी देखूंगी कि वह कैसे डिजाइन की बिकनी है।
नर्गिस की इन बातों से उन निर्माता-निर्देशकों को झटका लगा है जो समझते हैं कि विदेशी और मॉडलिंग बैकग्राउंड होने के कारण नर्गिस आसानी से बिकनी पहनने को राजी हो जाएंगी। यही नहीं, नर्गिस पर्दे पर चुंबन और अंतरंग दृश्य देने को भी तैयार नहीं हैं। वह ऐसा प्रस्ताव आने पर भी बहुत सोच-विचार के बाद फैसला लेंगी।