फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Narendra Modi tribute on Dharmendra Death says passing of Dharam Ji marks the end of an era in Indian cinema

'हिंदी सिनेमा की एक सदी का अंत', धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक, बताया आइकॉनिक पर्सनैलिटी

Mon, 24 Nov 2025 04:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 24 Nov 2025 04:06 PM IST
सार

President And Pm On Dharmendra Death: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखभरी खबर से हर कोई दुखी है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Narendra Modi tribute on Dharmendra Death says passing of Dharam Ji marks the end of an era in Indian cinema
नरेंद्र मोदी, धर्मेंद्र और द्रौपदी मुर्मू - फोटो : X

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर संवेदना जताई है। उन्होंने उनके अभिनय, सादगी और बहुमुखी प्रतिभा को भारतीय सिनेमा का अमर युग बताया
विज्ञापन

धर्मेंद्र के निधन पर नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से हर कोई दुखी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर लिखा, 'धर्मेंद्र जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने से भारतीय सिनेमा का एक पूरा युग खत्म हो गया। वे बहुत बड़े और लोकप्रिय अभिनेता थे। हर किरदार में उन्होंने अपना जादू बिखेरा और लोगों के दिल जीते।'

यह भी पढ़ें: 'आज स्वर्ग भी धन्य हो...', बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे इंसान थे धर्मेंद्र- नरेंद्र मोदी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, 'वे जितने अच्छे कलाकार थे, उससे कहीं ज्यादा अच्छे इंसान थे। सादगी, विनम्रता और अपनेपन से भरे हुए। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार, दोस्तों और करोड़ों प्रशंसकों के साथ है। ॐ शांति ॐ।'

यह भी पढ़ें: 'शोले' के सेट पर क्यों धर्मेंद्र ने छुपाए थे अमिताभ बच्चन के जूते, हंसी-मजाक के माहौल के साथ करते थे शूटिंग
विज्ञापन

द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख
पीएम के बाद अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वो सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। कई दशकों तक उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार भूमिकाएं निभाईं। भारतीय सिनेमा के एक महान कलाकार के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरणा देती रहेगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed