फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   narendra modi likes a movie

मेरे ही नहीं, देश के हीरो हैं स्वामी विवेकानंदः दीप

Wed, 21 Aug 2013 03:03 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Wed, 21 Aug 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
narendra modi likes a movie

देश इस साल स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘द लाइटः स्वामी विवेकानंद’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। स्वामीजी की भूमिका निभा रहे दीप भट्टाचार्य ने रवि बुले से खास बातचीत की।

विज्ञापन


हिंदी फिल्मों के दर्शकों के लिए आप नए हैं। वे आपके बारे में जानना चाहेंगे...।
मैं कोलकाता से हूं। दरअसल, हिंदी के साथ बांग्ला सिनेमा के दर्शकों के लिए भी मैं नया हूं। यह मेरी पहली फिल्म है। इससे पहले मैं आठ-दस साल से थियेटर करता रहा हूं। मैं खुश हूं कि एक साथ दो भाषाओं के दर्शक मुझे पहली फिल्म में देखेंगे। वैसे इस फिल्म को हम आगे तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया में भी डब करेंगे।
विज्ञापन


आपमें स्वामीजी (विवेकानंद) की छवि नजर आती है, लेकिन फिल्म में यह रोल कैसे मिला?
मैं कोलकाता के प्रसिद्ध स्टार थियेटर से जुड़ा हूं, लेकिन साथ में नौकरी भी करता हूं। एक शो में मुझे फिल्म के प्रोड्यूसर जगदीश मिश्रा ने देखा। उन्होंने डायरेक्टर टूटू (उत्पल) सिन्हा को मेरे बारे में बताया। मुझसे मुलाकात के बाद उन्हें लगा कि मैं स्वामीजी की तरह दिखता हूं। तब उन्होंने मुझसे इस बारे में बात की। मैं स्वामीजी का भक्त हूं, उनकी किताब मैंने बचपन से पढ़ी हैं, उनकी फिलॉसफी में मेरा विश्वास है। जब ये बातें उन्हें पता चली तो उन्होंने मुझे ये रोल ऑफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने खुद को इस रोल के लिए किस तरह तैयार किया?
जैसा कि मैंने बताया कि मैं स्वामीजी का मैं बचपन से भक्त रहा हूं, इसलिए मुझे उनका रोल प्ले करने के लिए बहुत मुश्किलें नहीं आईं। चूंकि मैं उनके जीवन और दर्शन के बारे में जानता था, खुद को उनके हिसाब से आसानी से ढाल लिया।

निर्देशक से कहीं कोई टकराव हुआ?
नहीं, मैं पूरी तरह से डायरेक्टर का ऐक्टर हूं। जैसा डायरेक्टर ने कहा, मैंने वैसा किया। हां, इतना जरूर है कि खुद को इस रोल के लिए मानसिक रूप से तैयार करना थोड़ा कठिन था, क्योंकि मैं ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाने जा रहा था जो भारत माता के महानतम सपूतों में से एक हैं। युवाओं के हीरो हैं। मेरे हीरो हैं।


नरेंद्र मोदी इस फिल्म को देख चुके हैं और प्रशंसा कर रहे हैं। आपकी उनसे मुलाकात कैसी रही?
उन्होंने ढाई घंटे की यह फिल्म देखी और उसके बाद सबसे पहले पूछा कि दीप कौन है? मुझे देखकर उन्होंने मेरा हाथ अपने हाथों में लिया और बधाई दी। उनकी आंखों में जो खुशी और चेहरे पर मुस्कान थी, वह मैं बयान नहीं कर सकता। उन्होंने हर किसी से फिल्म और मेरी तारीफ की। मुझे पूछा कि यह फिल्म कैसे मिली, मैंने कैसे रोल के लिए तैयारी की। फिल्म उन्होंने इतनी पसंद आई कि अपने राज्य गुजरात में इसे टैक्स फ्री कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed