फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nandana sen approved hot scene of rang rasiya

शादी के बाद पति को मंजूर है यह अंग प्रदर्शन?

Mon, 11 Aug 2014 03:23 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
 nandana sen approved hot scene of rang rasiya

आखिरकार नंदना सेन ने फिल्म ‘रंग रसिया’ में रणदीप हूडा के साथ अपने अंतरंग दृश्यों को हरी झंडी दिखा दी है। 2008 में बन कर तैयार, केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस दीवाली पर रिलीज होगी। नंदना ने शादी से पहले यह फिल्म की थी, परंतु चर्चा थी कि अब उन्हें डर है कि इसमें उनके द्वारा किए गए दृश्यों के कारण वैवाहिक जीवन पर असर पड़ सकता है। हालांकि नंदना ने हैरानी जताते हुए कहा है कि इन बातों में सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन

नहीं थी कोई आपत्ति

 nandana sen approved hot scene of rang rasiya

उन्होंने कहा है कि विख्यात पेंटर राजा रवि वर्मा की प्रेमिका के रूप में पर्दे पर उतना उनके लिए गर्व की बात है। नंदना के अनुसार, फिल्म में दिखाए गए अंतरंग दृश्यों पर न मुझे तब आपत्ति थी न अब है। मैंने अपने परिवार में इस मुद्दे पर बात कर ली है। मेरे पति को भी फिल्म पर कोई आपत्ति नहीं है।

नंदना इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। 2013 में जॉन मैकिंसन के साथ ब्याह रचाकर न्यूयॉर्क में बस चुकीं नंदना का मानना है कि रंग रसिया के किरदार के प्रति आज भी मेरा नजरिया वही है जो छह साल पहले था। वैसे मेरे लिए इस किरदार को निभाना चुनौती से कम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed