Namrata Malla: बोल्ड अदाओं से नम्रता मल्ला ने धड़काया फैंस का दिल, तस्वीर देख शायरी करते नजर आए यूजर्स
भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपने बोल्ड लुक और कातिल अदाओं को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर वह अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपने बोल्ड लुक और कातिल अदाओं को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिन नम्रता फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, नम्रता ने बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वह समंदर किनारे अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।
पोस्ट की नौ तस्वीरें
बता दें कि नम्रता ने एक या दो नहीं, बल्कि अपने हालिया पोस्ट में पूरी नौ तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में उनकी अदाएं फैंस के होश उड़ा रही हैं। वह बिकिनी में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। नम्रता की बोल्डनेस और समुद्र का नजारा...इन तस्वीरों में अभिनेत्री की खूबसूरती का किसी से मुकाबला नहीं किया जा सकता है।
लिखा शानदार कैप्शन
इन तस्वीरों में नम्रता ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। नम्रता की यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अपनी इन तस्वीरों के साथ नम्रता मल्ला ने बड़ा ही दार्शनिक सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'जो बातें शब्द नहीं कह पाते, आंखें कह देती हैं।'
फैंस ने लुटाया प्यार
हमेशा की तरह इन तस्वीरों को फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं नम्रता के फैंस कमेंट बॉक्स में शायरी भी लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मैं तो फना हो गया उसकी एक झलक देखकर, ना जाने हर रोज आईने पर क्या गुजरती होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दुनिया में सबसे बेस्ट हो।'