वेब सीरीज ‘मेड इन हैवेन’ में नजर आई थी यह एक्ट्रेस, कैसे बनी मिस्ट्री गर्ल? टी-20 वर्ल्ड कप से है कनेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान स्टेडियम में एक मिस्ट्री गर्ल ने अचानक सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कौन थी ये मिस्ट्री गर्ल? आइए जानते हैं…
विस्तार
मैच के दौरान जब टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म कर रही थी, तो फैंस टीम को जमकर चीयर कर रहे थे। इसी बीच एक लड़की के एक्सप्रेशन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद उनके रिएक्शन, स्लो-मोशन एडिट्स, मीम्स और वायरल क्लिप्स में बदल गए, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, और सब एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन?
Here is the videopic.twitter.com/83mUd2ezz4
— Gems of Internet ☠️💀 (@InternetKaAdda) February 27, 2026
सोशल मीडिया पर छाई ‘मिस्ट्री गर्ल’
सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘मिस्ट्री गर्ल’, ‘फैन क्वीन’ और ‘बेल ऑफ द बॉल’ जैसे नामों से बुला रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि वो मॉडल है, इन्फ्लुएंसर है या कोई एक्ट्रेस। सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई। ‘ज़िम्बाब्वे उनका ध्यान भटकने से हार गया’ और ‘मैच की असली MVP तो यही हैं’ जैसे कमेंट्स ट्रेंड करने लगे। कुछ ही घंटों में उनके वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुके थे।
जानी-मानी एक्ट्रेस है 'मिस्ट्री गर्ल'
जल्द ही खुलासा हुआ कि वायरल फैन कोई और नहीं बल्कि नैना भान हैं। वे सिर्फ क्रिकेट लवर ही नहीं, बल्कि एक जानी-मानी एक्ट्रेस, फिल्ममेकर, पॉडकास्टर और सर्टिफाइड इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर भी हैं, जो ओटीटी पर चर्चाओं में रहती हैं।
नैना का बैकग्राउंड
20 अप्रैल 1992 को दिल्ली में जन्मी नैना ने मिरांडा हाउस, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रेजुएशन किया और फिर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID), गुजरात से फिल्म और वीडियो कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। वे कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं।
वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं नैना
नैना को खास पहचान अमेजन प्राइम की सीरीज ‘मेड इन हैवन’ में दिलशाद के किरदार से मिली। हालांकि उनका बड़ा ब्रेक नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘क्लास’ में कोएल कालरा के रोल से आया, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा और अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिले।
सर्टिफाइड इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर भी हैं नैना
एक्टिंग के अलावा, नैना सर्टिफाइड इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं। उन्होंने ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में भी काम किया है, जिसका निर्देशन पायल कपाड़िया ने किया था और जिसने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीता।
बहुत टैलेंटेड हैं नैना
एक्ट्रेस होने के साथ-साथ नैना पॉडकास्टिंग, लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएशन और सिंगिंग में भी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वे फिल्मों, वेलनेस, मुंबई लाइफ और अपने क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।