फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naga Chaitanya is ready for second marriage just few months after of his divorce from Samantha ruth prabhu

Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक के कुछ महीने बाद ही शादी के लिए तैयार नागा चैतन्य, जल्द चढ़ेंगे घोड़ी!

Mon, 18 Apr 2022 04:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 04:05 PM IST
सार

हाल ही में सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के कुछ महीनों बाद ही साउथ एक्टर गाना चैतन्य फिर से शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें अभिनेता अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और फिर से शादी करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Naga Chaitanya is ready for second marriage just few months after of his divorce from Samantha ruth prabhu
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु को फैंस बेहद पसंद करते थे। हालांकि, बीते साल इस कपल के अचानक अलग होने के फैसले ने हर किसी को हैरान पर दिया। 4 साल लंबी अपनी शादी के खत्म करने का एलान करते हुए दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। इस खबर को सुन जहां कई फैंस दुखी हुए तो वहीं कुछ के लिए इस पर यकीन करना नामुमकिन था। इस कपल को अलग हुए समय हो चुका है। इसी बीच अब सामने आई एक और खबर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के कुछ महीनों बाद ही साउथ एक्टर गाना चैतन्य फिर से शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें अभिनेता अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और फिर से शादी करने को तैयार हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी अभिनेता या उनसे जुड़े किसी सूत्र की तरफ कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य काफी टूट गए थे। यही वजह है कि अब वह दोबारा किसी अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहते। इस खबर को सुनने के बाद नागा के फैंस हैरान जरूर होंगे लेकिन साथ ही वह अपने चहेते स्टार के लिए खुश भी होंगे। ऐसे में अब सभी जल्द ही इस खबर पर मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 सामंथा से पहले नागा चैतन्य का नाम अभिनेत्री श्रुति हसन के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि अभिनेता श्रुति से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनके जीवन में सामंथा की एंट्री हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, अपनी शादी के चार साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला कर सभी को चौंका दिया। नागा और सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed