फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naga Chaitanya attended award ceremony with Shobhita Dhulipala show respect toward Amitabh Bachchan

Naga Chaitanya: शोभिता संग पुरस्कार समारोह में शामिल हुए नागा चैतन्य, अमिताभ बच्चन के प्रति दिखाया सम्मान

Tue, 29 Oct 2024 05:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 29 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

नागा चैतन्य अपनी प्रेमिका शोभिता धूलिपाला से जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों एक इंवेट में साथ दिखे। चैतन्य इस इंवेट में अमिताभ से मिले तो उन्होंने उनके प्रति बहुत सम्मान दिखाया। 
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya attended award ceremony with Shobhita Dhulipala show respect toward Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन-नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागा चैतन्य जितने बेहतरीन अभिनेता हैं, उतने ही संस्कारवान इंसान भी हैं। हाल ही में एक इंवेट में वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिले। उनसे मिलकर वह काफी खुश नजर आए। यह किसी फैन का अपने मनपसंद कलाकार के मिलने जैसा रहा। अमिताभ बच्चन से मिलने की खुशी चैतन्य के चेहरे पर साफ नजर आई। 

विज्ञापन

अमिताभ के पैर छू लिए 
जब नागा और शोभिता साथ में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पहुंचे तो उनकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई। उन्हें देखकर दोनों मुस्कुरा उठे। चैतन्य ने अमिताभ को देखते ही उनके पैर छू लिए। इस व्यवहार से अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हुए और उन्होंने नागा को गले लगा लिया। दोनों ने थोड़ी देर बात की और समारोह में शामिल हुए। नागा के साथ इस समारोह में शोभिता भी शामिल हुईं। वह साड़ी पहनकर इंवेट में आईं। उन पर यह भारतीय परिधान काफी अच्छा लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Naga Chaitanya attended award ceremony with Shobhita Dhulipala show respect toward Amitabh Bachchan
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी की तैयारियों में व्यस्त होने वाले हैं नागा
जल्द ही नागा और शोभिता अपनी शादी की तैयारियां शुरू करेंगेए वह दिसंबर माह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ मौजूद आखिर तस्वीर को भी अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया। फैंस का कहना है कि ऐसा करके वह एक नई शुरुआत शोभिता के साथ करने वाले हैं। 

विज्ञापन

कुछ समय में आएगी बड़ी फिल्म 
नागा चैतन्य इन दिनों अपने निजी जीवन में काफी व्यस्त हैं लेकिन जल्द ही उनकी एक फिल्म 'थंडेल' रिलीज हो सकती है। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है। नागा भी इसमें एक दमदार रोल करते हुए नजर आएंगे। वह कुछ और फिल्में भी कर रहे हैं लेकिन अभी उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इसके अलावा भी वह कुछ फिल्मों में काम करने वाले हैं। जिनके बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed