Anil Kapoor: अनिल कपूर ने खास अंदाज में बेटी रिया को दी जन्मदिन की बधाई, नंबर वन क्रिएटिव फीमेल प्रोड्यूसर
Anil Kapoor Sonam Wishes Rhea Kapoor Birthday: आज रिया कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने अपनी बेटी रिया कपूर को जन्मदिन की खास बधाई सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके दी है। साथ ही रिया की बहन सोनम कपूर ने भी एक खास पोस्ट किया है।
विस्तार
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिया कपूर के अलावा कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा, ''जन्मदिन की शुभकामनाएं, रिया कपूर। मैं गर्व से कह सकता हूं कि आप आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन क्रिएटिव फीमेल प्रोड्यूसर हैं, जो फैक्ट्स और बॉक्स ऑफिस नंबरों से इसे साबित कर सकती हैं। साथ ही, आप बिना शक हमारे देश की सबसे बेहतरीन स्टाइलिस्ट भी हैं। सादगी भरी, नन्हीं, डर रहित, रचनात्मक, और हां, थोड़ी आलसी भी। टाइमलेस स्टोरी चुनने से लेकर स्टाइल को नए तरीके से पेश करने तक, आप अपने खास जादू से सब कुछ करती हैं। आप हमारे घर को रोशन करती हैं, हमारी बातचीत को मजेदार बनाती हैं और हमारे दिलों को खुशी से भर देती हैं। चमकती रहें, बॉस वुमन, हमेशा प्यार।''
रिया कपूर की बहन सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें कई अनदेखी तस्वीरों का कोलाज है। इस खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी बहन, मेरी सबसे खास दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत करो और भी ज्यादा मजे करो। तुम और बेहतर काम करो लव यू।” अनिल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ पोस्ट शेयर किए, जिसमें रिया केक काटती नजर आईं।
यह भी पढ़ें:
Bajrangi Bhaijaan: फिर से रिलीज होगी बजरंगी भाईजान? जानिए कब देख सकेंगे सलमान खान-करीना कपूर की फिल्म
रिया कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत साल 2010 में राजश्री ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आयशा’ से बतौर निर्माता शुरू की थी। इस फिल्म में उनकी बहन सोनम और अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2017 में रिया ने सोनम के साथ मिलकर अपने एक कपड़ों के ब्रांड को लॉन्च किया था। रिया साल 2018 मे आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का सह-निर्माण भी कर चुकी हैं, जिसमें सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें:
Kalpana Raghavendar: ‘आत्महत्या की कोशिश नहीं की, बस नींद की गोलियां ज्यादा..’, कल्पना राघवेंद्र का बड़ा बयान