फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mumtaz gifted a mercedes to amitabh

मुमताज ने गिफ्ट की थी अमिताभ को कार

Tue, 27 Nov 2012 03:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 03:03 PM IST
विज्ञापन
mumtaz gifted a mercedes to amitabh
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कार के शुरू से शौकीन रहे हैं। आज भी उनके पास लगभग 25 कार हैं। अमिताभ शुरू से ही मर्सिडिज के फैन रहे हैं। आज वे कहीं भी जाते हैं तो ज्यादातर अपनी उसी कार का इस्तेमाल करते हैं।  अमिताभ के बारे में यह बात तो लगभग सभी जानते होंगे।
विज्ञापन


लेकिन कम ही लोगों को यह जानकारी है कि अमिताभ बच्चन को कभी अभिनेत्री मुमताज की मर्सिडिज बेहद पसंद आ गयी थी। उस वक्त अमिताभ और मुमताज एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। उस वक्त अमिताभ के पास कार तो थी लेकिन मर्सिडीज नहीं। मुमताज से उनकी कार के बारे में इतनी तारीफ करते थे कि मुमताज को लगा कि वह कार उन्हें बेहद पसंद हैं, सो अच्छे दोस्त होने के साथ उन्होंने वह मर्सिडिज कार अमिताभ को गिफ्ट कर दी थी।
विज्ञापन


अमिताभ ने हाल ही में इस बात का जिक्र मोहम्मद रफी पर आधारित किताब हमारे अब्बा की लांचिंग के दौरान किया। चूंकि मोहम्मद रफी भी कार के काफी शौकीन थे तो अमिताभ ने कुछ बातें शेयर करते हुए यह भी बताया कि मुमताज ने उन्हें कार गिफ्ट की थी। जो आज भी उन्हें बेहद पसंद हैं और वे लकी रहे हैं कि उन्हें ऐसे दोस्त मिले हैं। साथ ही अमिताभ ने यह भी बताया कि उन्हें रफी साहब के साथ रिकॉर्डिंग करने के बाद लांग ड्राइव पर जाना कितना अच्छा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed