Chhaava Piracy Case: 'छावा' की पाइरेसी पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुई एफआईआर
Chhaava Piracy Case: 'छावा' की पाइरेसी पर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विस्तार
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को लेकर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फिल्म के अनधिकृत डिजिटल प्रसारण के खिलाफ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत अगस्त एंटरटेनमेंट के सीईओ राजत राहुल हक्सर ने की थी, जो मैडॉक फिल्म्स की ओर से नियुक्त एंटी-पायरेसी एजेंसी के प्रमुख हैं। उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म को 1,818 इंटरनेट लिंक्स के जरिए गैरकानूनी तरीके से फैलाया गया।
यह केस भारतीय न्याय संहिता, कॉपीराइट एक्ट, सिनेमैटोग्राफ एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत साउथ रीजन साइबर पुलिस में दर्ज हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारी जांच में पता चला कि अज्ञात लोगों ने 1,818 लिंक्स बनाए, जिससे कॉपीराइट कानून टूटा और फिल्म के थिएटर रिलीज पर असर पड़ा। साइबर पुलिस इन लिंक्स के आईपी एड्रेस ट्रैक कर रही है।"
The Diplomat Day 7: ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में दिखी भारी गिरावट, जानिए 7वें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
'छावा' एक हिंदी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास पर आधारित है और मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज की कहानी को बयां करती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। वहीं, दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। इसमें रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में हैं।
35वें दिन 'छावा' की कमाई में कमी देखने को मिली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो करोड़ 35 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 572.95 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के आंकड़े तक भी पहुंच सकती है।