फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police SIT has started Investigation in Late Actor Sushant Singh Rajput Manager Disha Salian Death Case

Disha Salian Death Case: सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का रहस्य खोलेगी एसआईटी, मामले में जांच जारी

Fri, 15 Dec 2023 09:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है।  

विज्ञापन
Mumbai Police SIT has started Investigation in Late Actor Sushant Singh Rajput Manager Disha Salian Death Case
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। इस मामले से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पुलिस को लिखित आदेश दिए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी के गठन की घोषणा की थी। आज शुक्रवार, 15 दिसंबर को एसआईटी ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 


राज्य सरकार ने मंगलवार को दिए SIT जांच के आदेश

बता दें कि राज्य सरकार ने मंगलवार, 12 दिसंबर, 2023 को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की एसआईटी (विशेष जांच टीम) जांच के आदेश दिए थे। बीते वर्ष दिसंबर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा को सूचित किया था कि सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। अब गृहमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया है। अब मामले में एसआईटी ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती ने किया हाईकोर्ट का रुख, CBI लुकआउट सर्कुलर के खिलाफ दी चुनौती


मामले में दिशा के पिता ने दी थी ये प्रतिक्रिया

दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एसआईटी के गठन की खबर के बाद उनके पिता ने मामले में प्रतिक्रिया दी। दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा था, 'कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ही कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। यह गलत है, मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। वह गलती से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। दिशा ने न तो आत्महत्या की और न ही किसी ने उसकी हत्या की। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।'

जानें पूरा मामले-

जानकारी दे दें कि दिशा सालियान कोई सेलिब्रिटी नहीं थीं, लेकिन उनकी मौत के बाद देशभर में ऐसा भूचाल आया, जिसने राजनीतिक दिग्गजों को भी नहीं बख्शा। गौरतलब है कि दिशा सालियन बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर भी थी और कई लोग दोनों ही मौत को जोड़ते हुए आशंका जता रहे थे। दिशा सालियान की कथित तौर पर 8 और 9 जून, 2020 की मध्यरात्रि को लगभग दो बजे एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद मृत्यु हो गई।  इसके पांच दिन बाद 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। 

तारा-मौनी की बोल्ड अदाओं ने फैंस पर गिराईं हुस्न की बिजलियां


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed