फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai NCB arrested drug peddler Hemal Shah in drug case related to Sushant singh rajput death

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस: हेमल शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 07 May 2021 04:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 07 May 2021 04:11 PM IST
सार

  • मुंबई एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को किया गिरफ्तार
  • गोवा से गिरफ्तार हुआ ड्रग पेडलर हेमल शाह
  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

विज्ञापन
Mumbai NCB arrested drug peddler Hemal Shah in drug case related to Sushant singh rajput death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत निधन केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को एक और सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों मुंबई एनसीबी ने गोवा से हेमल शाह नाम के ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था। आज यानी शुक्रवार को हेमल शाह की कोर्ट में पेशी थी जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले भी एनसीबी सुशांत केस से जुड़े कई ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 


सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को अब एक साल होने जा रहा है। उनके निधन के बाद से सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच लगातार जारी है।बता दें कि इस केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की थी जिसमें उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया था।


फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। सुशांत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद अगस्त में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मौत की जांच सीबीआई को मिल गई थी और फिर मामले में ड्रग्स से जुड़े तार सामने आने लगे तब नारकोटिक्स ब्यूरो की भी एंट्री हुई।। वहीं रिया चक्रवर्ती को भयखला जेल में बंद किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें और उनके भाई शौविक दोनों को जमानत दे दी गई थी। 

सुशांत केस में ड्रग्स केस का एंगल सामने आने के बाद से कई बॉलीवुड सितारों से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी।  इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकूलप्रीत सिंह जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed