फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Khanna praise delhi police and government comment on Abhijeet Dipke Dhruv Rathee

मुकेश खन्ना: अभिनेता ने दिपके और ध्रुव राठी पर क्यों साधा निशाना? सरकार की इस बात के लिए तारीफ की

Sun, 11 Oct 2026 12:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 11 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने बीते कल दिल्ली में हुए मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने सीजेपी के संस्थापक दिपके और ध्रुव राठी पर निशाना साधा है।
 

विज्ञापन
Mukesh Khanna praise delhi police and government comment on Abhijeet Dipke Dhruv Rathee
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@iammukeshkhanna

विस्तार

बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता मुकेश खन्ना ने सरकार की तारीफ की है। उन्होंने सरकार की तारीफ इसलिए की है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Mukesh Khanna praise delhi police and government comment on Abhijeet Dipke Dhruv Rathee
फ्लाइट के अंदर हाथ जोड़ते हुए अभिजीत दिपके - फोटो : ani
मुकेश खन्ना ने क्यों की सरकार की तारीफ?
मुकेश खश्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कल दिल्ली में जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं जो चाहता था कि कॉकरोच के साथ जो हो, वैसा ही हुआ है। ये लोग एक दिन पहले सरकार के इंतजाम का मजाक उड़ा रहे थे। कह रहे थे कि पीएम मोदी डर गया है। दूसरे दिन अभिजीत और उनके साथियों के हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mukesh Khanna praise delhi police and government comment on Abhijeet Dipke Dhruv Rathee
ध्रुव राठी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश ने ध्रुव पर साधा निशाना
अभिनेता ने ध्रुव राठी को निशाने पर लेते हुए कहा 'ध्रुव राठी बहुत बोलता है। उसने कहा था कि मैं आ रहा हूं। वह बंगलूरू में सेल्फी ले रहा था। वह कह रहा था कि मोदी जी ने इतना इंतजाम करके रखा है। वह लोगों से अपील कर रहा था कि  बड़ी संख्या में आइए। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।' 
विज्ञापन

कार्रवाई पर क्या बोले मुकेश?
अभिनेता ने सरकार की तारीफ करते हुए आगे कहा कि गुंडातंत्र से निपटने के लिए लोकतंत्र का यही तरीका ठीक है। कभी-कभी डंडा इस्तेमाल करना पड़ता है। मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ करता हूं कि अच्छा इंतजाम किया। प्रदर्शन नहीं हो पाया।

क्या है सीजेपी की मांग?
बता दें कि मुकेश खन्ना की यह पोस्ट सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के एलान के बाद आई हैं। पार्टी मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। संगठन ने मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने को लेकर चिंता जताई है और संशोधन प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता की मांग की है।

Mukesh Khanna praise delhi police and government comment on Abhijeet Dipke Dhruv Rathee
अभिजीत दिपके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रिहा हुए दिपके और दो साथी
इस बीच सीजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed