फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Chabra Revealed How Gaurav Gera Was Selected For The Role Mohammad Alam For Dhurandhar 2

क्यों ‘धुरंधर 2’ में गौरव गेरा को मिला आलम का किरदार? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, देखकर चौंक गए थे आदित्य धर

Sat, 28 Mar 2026 09:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Mar 2026 09:15 PM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ काफी सुर्खियों में है। लोग इसकी कास्टिंग को लेकर भी बहुत तारीफ कर रहे हैं कि काफी सटीक किरदारों को फिल्म में चुना गया है। अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Mukesh Chabra Revealed How Gaurav Gera Was Selected For The Role Mohammad Alam For Dhurandhar 2
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म कास्टिंग के लिए काफी तारीफें बटोर रही है। लोग इसमें किरदारों के चयन को लेकर काफी खुश हैं। अब मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म में मोहम्मद आलम के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ये किरदार गौरव गेरा के लिए फिट लगा। 

विज्ञापन

दर्शकों को सरप्राइज करना चाहते थे मुकेश 
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उनका आइडिया हमेशा से कुछ अलग करने और दर्शकों की उम्मीदों को तोड़ने का था।

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, तो हमेशा सोचता हूं कि मैं टिपिकल कास्टिंग से हटकर नया कैसे करूं? गौरव ने काफी कॉमेडी वीडियोज किए हैं, इसलिए लोग उनका यह वाला रूप एक्सपेक्ट नहीं करते। अगर हम किसी ऐसे एक्टर को लेते जो पहले से सीरियस रोल्स के लिए जाना जाता है, तो उसमें कोई सरप्राइज नहीं होता।’

विज्ञापन

छाबड़ा ने यह भी बताया कि उन्हें पहले से ही गौरव की काबिलियत पर भरोसा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने उसका काफी काम देखा है। जो एक्टर इतनी मिमिक्री और कॉमेडी कर सकता है, उसमें जबरदस्त टैलेंट होता है। इसलिए मुझे पता था कि वो ये कर सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

गुरुग्राम से आया मौका जिसने सब बदल दिया
दिलचस्प बात यह है कि जब यह मौका गौरव को मिला, तब वह मुंबई में भी नहीं थे। वह फिल्म इंडस्ट्री की भागदौड़ से दूर गुरुग्राम में रह रहे थे।

उस किस्से को याद करते हुए छाबड़ा ने कहा, ‘वह गुरुग्राम शिफ्ट हो गया था। मैंने उसे फोन किया और कहा, ‘कुछ दिन दाढ़ी बढ़ाओ, मैं कुछ टेस्ट करना चाहता हूं। मैं लोगों को सरप्राइज देना चाहता हूं।’ उसने कहा, ‘पाजी, आप जो कहेंगे, मैं करूंगा।’

इसके बाद जो हुआ, वह तुरंत काम कर गया। ‘उसने दाढ़ी बढ़ाई, टेस्ट दिया, और यहां तक कि आदित्य धर ने भी पूछा, ‘ये एक्टर कौन है?’ मैंने कहा, ‘गौरव गेरा,’ और वह चौंककर बोले, ‘क्या...!’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

ऐसी कास्टिंग जिसने सबको चौंका दिया
यह एक्सपेरिमेंट पूरी तरह सफल रहा। फिल्म रिलीज होने के बाद इंडस्ट्री के कई लोग स्क्रीन पर गौरव को पहचान ही नहीं पाए।

छाबड़ा ने बताया, ‘फिल्म के बाद इंडस्ट्री के लोग मुझे फोन करके पूछ रहे थे कि वह एक्टर कौन है। उन्हें लगा कि यह कोई नया चेहरा है। और मैंने कहा, यह नया नहीं है, यह गौरव गेरा है। कास्टिंग की सबसे अच्छी बात यही होती है, जब लोग कास्टिंग से चौंक जाते हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)

‘धुरंधर’ फिल्म के बारे में 
बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। खबर लिखने तक फिल्म ने भारत में 855.22 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं। फिल्म में कुछ देर के लिए यामी गौतम का कैमियो भी देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed