फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MTV Roadies 19 prince narula gets into verbal spat with rhea chakraborty and gautam gulati

MTV Roadies 19: 'रोडीज' के सेट पर गौतम और रिया से हुई प्रिंस नरूला की लड़ाई, बहसबाजी का वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 13 Jun 2023 02:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 13 Jun 2023 02:37 PM IST
सार

एमटीवी 'रोडीज कर्म या कांड' का टेलीकास्ट हर शनिवार और रविवार को हो रहा है। फिलहाल इसमें ऑडिशन्स वाले एपिसोड दिखाए जा रहे हैं। ऐसे ही एक एपिसोड में गैंग लीडर्स रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के बीच बहसबाजी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
MTV Roadies 19 prince narula gets into verbal spat with rhea chakraborty and gautam gulati
गौतम गुलाटी, रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमटीवी रोडीज का आजाग हो चुका है। यूथ पॉपुलैशन से तीखे सवाल करने और खतरनाक टास्क कराने वाले शो एमटीवी रोडीज का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। इस शो से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बार के रोडीज सीजन की टैगलाइन है- कर्म या कांड। शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर लोग आकर गैंग लीडर्स को इम्प्रेस कर रहे हैं।

विज्ञापन

अक्सर देखा गया है कि किसी भी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होती है, लेकिन रोडीज में तो उल्टी गंगा ही बहती नजर आ रही है। शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गैंग लीडर्स आपस में ही भिड़ गए। गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से प्रिंस नरूला की लड़ाई हो गई। बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MTV Roadies 19 prince narula gets into verbal spat with rhea chakraborty and gautam gulati
रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरुला - फोटो : social media

प्रिंस ने रिया और गौतम को बजर दबाने के लिए कहा जिससे कि वह पेरी शीतल को अपनी टीम में ले सकें। लेकिन वो दोनों इस बात के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रिंस गुस्सा गए और अपनी आवाज तेज कर दी। प्रिंस के बात करने के तरीके से रिया गुस्सा गईं। उन्होंने प्रिंस को उनसे माफी मांगने के लिए कहा, जिस पर प्रिंस ने कहा, 'मैं क्यों माफी मांगू, मैंने कुछ किया ही नहीं, और न ही तू मेरी दोस्त है'।

View this post on Instagram

A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

विज्ञापन

रिया के बाद प्रिंस की गौतम से भी अनबन हो गई। प्रिंस ने कहा, ''गौतम नहीं चाहता कि मैं बिग बॉस जीतूं। इस पर गौतम बोले- एक होता है बिग बॉस विनर, और एक होता है सिगमा बिग बॉस विनर। यह सुनते ही प्रिंस गुस्सा गए, और कहा 'एक होता है बिग बॉस विनर और दूसरा होता है सारे शोज का विनर'। इस लड़ाई में रिया भी कूद पड़ीं। वह प्रिंस से कहती हैं, 'तू मेरे बारे में बाहर उल्टी-सीधी बातें करता है'।  प्रिंस ने उनके आरोपों को नकारते हुए गौतम से कहा, 'मेरे को धमकी मत दे'। हाथ जोड़कर गौतम मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अरे सर, मैं आपको धमकी दे रहा हूं, आपको लग रहा है मेरे चेहरे से?

यह भी पढ़ें: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed