फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mtv Roadies 10 wildcard contestants to enter in prince narula gautam gulati rhea chakraborty sonu sood show

MTV Roadies 19: रोडीज में होने वाली है दमदार कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री! फिनाले से पहले मचेगा तहलका

Mon, 07 Aug 2023 03:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 07 Aug 2023 03:40 PM IST
सार

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है और इस चर्चा की वजह है गैंग लीडर्स और कंटेस्टेंट्स। टीवी का स्टंट बेस्ड पॉपुलर रिएलिटी शो 'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' में लोग आकर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।

विज्ञापन
Mtv Roadies 10 wildcard contestants to enter in prince narula gautam gulati rhea chakraborty sonu sood show
एमटीवी रोडीज 19 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है और इस चर्चा की वजह है गैंग लीडर्स और कंटेस्टेंट्स। टीवी का स्टंट बेस्ड पॉपुलर रिएलिटी शो 'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' में लोग आकर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। शो में इस बार प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर्स हैं। सोनू सूद शो में नया धमाका करने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन खतरनाक लड़ाई देखने को मिलती रहती है, जिसमें घी डालने का काम ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स करने वाले हैं। शो में फिनाले से पहले चार वाइल्ड कार्ड एंट्री धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' नए कंटेस्टेंट्स का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये चारो वाइल्ड कार्ड एंट्री बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते नजर आने वाले हैं। इस एंट्री से शो में बहुत कुछ बदलाने वाला है। हो सकता है अब शो में और भी ज्यादा खतरनाक स्टंट और टास्ट देखने को मिलेगा। कंटेस्टेंट्स के बीच रोज परिवार को लेकर लड़ाई होती रहती है, लेकिन शो में नया मोड़ आने वाला है। कंटेस्टेंट्स को टास्क के लिए हाथापाई और बहस करते हुए भी देखा जाएगा। शो में इस वाइल्ड कार्ड एंट्री से पूरा गेम ही बदल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mtv Roadies 10 wildcard contestants to enter in prince narula gautam gulati rhea chakraborty sonu sood show
एमटीवी रोडीज 19 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में आकृति नेगी, नवीन कुमार, लीजा बसुमतारी और अनमोल धवन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बता दें कि आकृति नेगी एक केबिन क्रू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। नवीन कुमार डीजे, फिटनेस ट्रेनर और एक्ट-मॉडल है। लीजा बसुमतारी एक्ट्रेस, मॉडल और यूट्यूबर है और अनमोल धवन बॉक्सर हैं। ये चार नए दावेदार शो में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये देखना बहुत मजेदार होने वाला है कि शो में बहुत कुछ नया और धमाकेदार होने वाला है। 

विज्ञापन

लीडर प्रिंस नरूला के गैंग के लिए यह हफ्ता कुछ खास नहीं था, क्योंकि पिछले हफ्ते रिया चक्रवर्ती की टीम ने गौतम गुलाटी की टीम से हाथ मिलाया था। प्रिंस नरूला के टीम से गैरी बाहर हो गए, क्योंकि उन्हें बहुत कम वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed