Mrunal Thakur: किस दर्द से गुजर रहीं मृणाल ठाकुर? रोते हुए तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने कही यह बात
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मृणाल रोती हुई नजर आ रही हैं और काफी उदास दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृणाल ठाकुर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा बन चुकी हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। आज भी उन्हें पहले की तरह कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, जिसकी वजह से कभी-कभी वह खुद को कमजोर भी महसूस करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को इस दौर से गुजरना पड़ा है, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को दी है। अब अभिनेत्री ने एक लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ साझा की और अपना दर्द भी बयां किया।
रोती नजर आईं मृणाल
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मृणाल रोती हुई नजर आ रही हैं और काफी उदास दिख रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में मृणाल ने लिखा, 'कल का दिन कठिन था, लेकिन आज मैं ज्यादा मजबूत, समझदार और खुश हूं। हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई उसे जोर से नहीं पढ़ते हैं। मैं अपनी कहानियों के पन्नों को जोर से पढ़ना चाहती हूं, क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीखी गईं बातों को सीखने की जरूरत है।
Kailash Kher: सिंगर कैलाश खेर ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन, बोले- हिंदू जाग रहा है
वीडियो में साझा की खुशी
इस तस्वीर को साझा करने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह इस तस्वीर के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में मृणाल कहती हैं कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब उन्हें लग रहा था कि वह काफी कमजोर हैं और लाचार महसूस कर रही हैं। उन्हें लग रहा था कि उनसे नहीं हो पाएगा, लेकिन उन्होंने कर दिखाया और आज वह बहुत खुश हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिरकार वह किस वजह से परेशान थीं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान के 'ब्रेकअप' पर कैसा होता है मां अमृता का रिएक्शन, जान हो जाएंगे दंग
मृणाल का फिल्मी करियर
वहीं, अभिनेत्री के करियर की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिस पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में मृणाल को सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' में देखा गया था। अब वह आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'गुमराह' में नजर आएंगी। यह फिल्म सात अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dharmendra-Bobby: धर्मेंद्र के ऑनस्क्रीन कमबैक को लेकर बॉबी उत्साहित, बोले- उनके चेहरे पर दिखती है चमक