फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer kailash kher supported bageshwar dham dhirendra shastri on hindu rashtra statement

Kailash Kher: सिंगर कैलाश खेर ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन, बोले- हिंदू जाग रहा है

Tue, 21 Mar 2023 02:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Mar 2023 02:53 PM IST
सार

बीते कई महीनों से लगातार धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान कैलाश खेर इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
singer kailash kher supported bageshwar dham dhirendra shastri on hindu rashtra statement
धीरेन्द्र शास्त्री, कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी समय से बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं। धीरेन्द्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर अब पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने भी उनका समर्थन किया है। कैलाश खेर इंदौर में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि भारत तो हिंदू राष्ट्र पहले से ही है, लेकिन अब धीरे-धीरे हिंदू जाग रहे हैं। कैलाश खेर एकबार फिर अपने इस बयान के बाद से सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन


हिंदू जाग रहा है
बीते कई महीनों से लगातार धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान कैलाश खेर इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। कार्यक्रम में कैलाश खेर ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरीके से एक के बाद एक धीरेन्द्र शास्त्री के बयान सामने आ रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि हिंदू जाग रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Keerthy Suresh: फिल्म 'दशहरा' की टीम पर मेहरबान हुईं कीर्ति सुरेश, गिफ्ट में दिए 75 लाख के सोने के सिक्के
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने पर कही यह बात
जब कैलाश खेर से पूछा गया कि जब उनसे पूछा गया कि धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने इस दावे का समर्थन किया और कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र पहले से ही है। आगे कैलाश खेर ने कहा कि जो मन है वो भारत की ओर समर्पित है और जो भारत का है वह सनातन का है। इस दौरान उन्होंने नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, ये हमारे संस्कार और महाकाल का आशीर्वाद है, जो भारत की संस्कृति का विदेशी भी सम्मान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed