फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur on Emergency praised Kangana Ranaut said The whole team did great job it is not propaganda film

Mrunal Thakur: इमरजेंसी देख मृणाल ठाकुर ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- 'पूरी टीम ने शानदार काम किया..'

Wed, 12 Feb 2025 09:48 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 09:48 AM IST
सार

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने 'इमरजेंसी' फिल्म के लिए कंगना रनौत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म ने साथ मिलकर बेहद शानदार काम किया है। 

विज्ञापन
Mrunal Thakur on Emergency praised Kangana Ranaut said The whole team did great job it is not propaganda film
मृणाल ठाकुर- कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखी। इसके बाद उन्होंने एक ट्रोल द्वारा इसे 'प्रोपेगैंडा' फिल्म कहे जाने के बाद कंगना का बचाव किया। मृणाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना की तारीफ की है।
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर ने की इमरजेंसी की तारीफ
मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना रनौत की तस्वीर शेयर कर उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "मैंने अभी-अभी अपने पिता के साथ सिनेमाघरों में इमरजेंसी देखी और मैं अभी भी उस अनुभव से उबर नहीं पाई हूं! कंगना रनौत की बहुत बड़ी प्रशंसक होने के नाते, मैं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और यह एक बेहतरीन फिल्म थी।"

View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)


विज्ञापन
विज्ञापन

Mrunal Thakur on Emergency praised Kangana Ranaut said The whole team did great job it is not propaganda film
फिल्म के बारे में मृणाल की राय - फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
मृणाल ने की कंगना की तारीफ
मृणाल ने लिखा, गैंगस्टर से लेकर क्वीन, तनु वेड्स मनु से लेकर मणिकर्णिका, थलाइवी और अब इमरजेंसी तक कंगना लगातार अपनी सीमाओं को लांघकर काम करती जाती हैं। इस फिल्म में कंगना का निर्देशन और अदाकारी दोनों शानदार हैं। कंगना, आप सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं। आप एक सच्ची कलाकार और प्रेरणा हैं। उनकी चुनौती पूर्ण भूमिकाएं हमेशा सबको प्रेरित करती हैं।

Mika Singh: 'इन गधों को रोक नहीं सकते, हमें तो नोटिस आ जाता है..', रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर बोले मीका सिंह

विज्ञापन

कंगना रनौत की फिल्म की तारीफ
कंगना रनौत और उनकी फिल्म की पूरी टीम ने एक बहुत शानदार मास्टर पीस बनाया है। मैं इसे बड़े पर्दे पर देख सकी, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं आपकी तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगी। कंगना की फिल्म को लेकर मृणाल ने कहा कि पटकथा, संवाद, संगीत और संपादन बहुत अच्छे और अट्रैक्टिव हैं। उन्होंने फिल्म में नजर आए सभी कलाकारों की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, अभिनेता ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed