फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mika Singh on Ranveer Allahbadia samay raina controversy mujhe or Diljit dosanjh ko notice Aa jate hain

Mika Singh: 'इन गधों को रोक नहीं सकते, हमें तो नोटिस आ जाता है..', रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर बोले मीका सिंह

Wed, 12 Feb 2025 08:07 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 08:07 AM IST
सार

मीका सिंह ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि हमें तो नोटिस आज जाता है, इन गधों को भी समझाना चाहिए।

विज्ञापन
Mika Singh on Ranveer Allahbadia samay raina controversy mujhe or Diljit dosanjh ko notice Aa jate hain
मीका सिंह, रणवीर इलाहाबादिया, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद को लेकर मशहूर सिंगर मीका सिंह ने अपनी टिप्पणी की है। मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शो में होती हैं वाहियात बातें
मीका सिंह ने कहा कि मैंने भी ये शो देखा है। इस शो में बहुत सारी गालियां दी जा रही हैं और वाहियात बातें भी की जा रही हैं। मुझे लगता है कि इन लोगों ने बहुत सारे फैंस भी होंगे। फिर ये शो उन लोगों के लिए होना चाहिए, जो उन्हें पसंद है। इस शो में एक लड़की भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के लिए कोई चाहिए
मीका सिंह ने कहा कि मेरा गुस्सा इन बच्चों के लिए नहीं है। मैं इन पॉडकास्ट शो में नहीं जाता। इस शो में कुछ जाने पहचाने लोग भी जाते हैं, जिनका बहुत नाम है। क्या इनको इतना पैसा दिया जाता है कि ये जाकर वहां मुंह उठाकर बैठ जाते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कोई चाहिए। कोई न कोई चाहिए, जो इन बच्चों को उनकी गलती के बारे में बताए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)


विज्ञापन

मुझे तो नोटिस आ जाते हैं
मीका ने कहा कि मुझे बुरा लगता है कि दिलजीत दोसांझ का कहीं शो होता है, मेरा शो होता है तब बहुत सारे लोग देश की रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। शराब पर गाना मत गाओ। पब्लिक शो में ये मत करो वो मत करो। जो इतनी बकवास करते हैं, बहुत समय से कर रहे हैं।

सक्सेस संभालना मुश्किल है
मीका सिंह ने कहा कि दिलजीत दोसांझ का इतना बड़ा लाइव कॉन्सर्ट हो रहा है उसे नोटिस भेज देते हो, केस कर देते हो, क्या आपको ये लोग नजर नहीं आते। आज कल के बच्चों को आसान लगता है कि कुछ भी बोलो, कभी भी गाली दो। आप इन लोगों को नोटिस भेजो, बोलो कि ऐसा मत करो। आप इन लोगों पर सवाल उठाएं, उन्हें कंट्रोल में रहने के लिए कहें। अपनी सक्सेस को बचाना थोड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed