{"_id":"6a71634318ff7c8bfd017d7f","slug":"mrunal-thakur-issues-legal-warning-over-ai-deepfakes-says-consider-this-your-formal-notice-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने एआई डीपफेक को लेकर दी कानूनी चेतावनी, कहा, 'मेरी शक्ल का इस्तेमाल...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने एआई डीपफेक को लेकर दी कानूनी चेतावनी, कहा, 'मेरी शक्ल का इस्तेमाल...'
Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
सार
Mrunal Thakur Against Deepfake: मृणाल ठाकुर उन कलाकारों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने डीपफेक के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख कर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के गलत इस्तेमाल से दुनिया भर के लोगों, खासकर मशहूर हस्तियों के बीच चिंता बढ़ रही है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए डीपफेक, छेड़छाड़ किए गए वीडियो और पहचान के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में मृणाल ठाकुर ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
मृणाल ठाकुर ने दी चेतावनी
मृणाल ठाकुर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर डीपफेक कंटेंट बनाने या फैलाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने लिखा 'मेरी शक्ल का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत रोकने के लिए मेरी तरफ से औपचारिक नोटिस समझें। मेरी पहचान का आगे कोई भी गलत इस्तेमाल हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

Mary Rivera: 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' की अभिनेत्री मैरी रिवेरा का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
ये हस्तियां भी उठा चुकीं आवाज
मृणाल उन कई भारतीय मशहूर हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने डीपफेक के बारे में बात की है। हाल के समय में, कई एक्टर्स ने एआई से होने वाले गलत इस्तेमाल से अपनी पहचान, इमेज और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन कलाकारों में अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी और कई स्टार्स शामिल हैं।

मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री हाल ही मे 'डकैत' और 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। फिलहाल, वह एटली कुमार के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म को दिसंबर 2027 में रिलीज करने का प्लान है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।